Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 21 August: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पाकिस्तान vs बांग्लादेश

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच आज दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। रावलपिंडी स्टेडियम में इस मैच का टॉस भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे होना था लेकिन बारिश के कारण इसमें देरी हुई, बांग्लादेश ने गेंदबाजी का फैसला लिया। दो सेशन बारिश और गीले आउटफील्नोंड के भेंट चढ़ गए।

पाकिस्तान की टीम की कमान शान मसूद के हाथों में है। बाबर आज़म द्वारा कप्तानी छोड़ने के बाद उनको जिम्मा दिया गया था। दूसरी तरफ मेहमान टीम बांग्लादेश की कमान नजमुल होसैन शान्तो के पास है। शान्तो बल्लेबाजी भी अच्छी करते हैं, उनके ऊपर दोहरी जिम्मेदारी है।

pak vs ban

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत मुकाबला होने के कारण सीरीज अहम है। पाकिस्तानी टीम का पलड़ा भारी माना जा सकता है। रावलपिंडी की पिच बल्लेबाजों का सहयोग करती है। यहाँ गेंदबाजों को मेहनत करनी पड़ेगी। अक्सर पिच सपाट होती है। इस बार भी कुछ वही देखने को मिल सकता है।

घरेलू टीम के धाकड़ बल्लेबाज बाबर आज़म के ऊपर निगाहें रहने वाली हैं। सफेद गेंद में वह खुद को साबित कर चुके हैं लेकिन रेड बॉल क्रिकेट में अब तक वैसा कुछ देखने को नहीं मिला है। गेंदबाजी में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के ऊपर नजरें रहने वाली हैं।

दोनों टीमों की संभावित इलेवन

पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, सईम अयूब, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, लिट्टन दास, मेहदी हसन मिराज, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद, नाहिद राणा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+