Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- MI vs RCB, WPL 2026
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म हुआ! आज से विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का शानदार आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला ही मुकाबला दो दिग्गज टीमों- मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।
यह वही मैदान है जहां ठीक दो महीने पहले भारत ने अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था। अब उसी जोश के साथ हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना की टीमें आमने-सामने होंगी। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विमेन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

मुंबई इंडियंस महिला (प्लेइंग इलेवन): नेट साइवर-ब्रंट, जी कमलिनी (डब्ल्यू), अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, निकोला केरी, पूनम खेमनार, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजीवन सजना, सैका इशाक।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल।
MI vs RCB, WPL 2026: मंधाना बनाम हरमनप्रीत
पिछले सीजन की विजेता मुंबई इंडियंस एक बार फिर अपने मजबूत और बैलेंस्ड स्क्वाड के साथ मैदान पर उतरेगी। वहीं, स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली RCB नए खिलाड़ियों की एंट्री के साथ और भी घातक नजर आ रही है। दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड बेहद रोमांचक रहा है, जिससे इस ओपनिंग मैच के सुपरहिट होने की पूरी उम्मीद है।
MI vs RCB, WPL 2026: T20 वर्ल्ड कप पर है नजर
इस टूर्नामेंट के ठीक बाद इंग्लैंड में T20 वर्ल्ड कप होना है। ऐसे में भारतीय चयनकर्ताओं की नजरें उन खिलाड़ियों पर होंगी जो अपनी शानदार परफॉर्मेंस से नेशनल टीम में वापसी का दावा ठोक सकती हैं।
WPL 2026: मैच डिटेल्स: कब, कहां और कैसे देखें?
- मैच: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (WPL 2026, मैच 1)
- तारीख: शुक्रवार, 9 जनवरी 2026
- समय: शाम 7:30 बजे (टॉस शाम 7:00 बजे)
- वेन्यू: डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई
- TV ब्रॉडकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network)
- लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट
मुंबई इंडियंस स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी. कमलिनी, अमेलिया केर, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला केरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, सैका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वाड: स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रथ्योषा कुमार, डी. हेमलता।












Click it and Unblock the Notifications