Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- लखनऊ vs मुंबई

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल में आज का मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच है। लखनऊ सुपर जायंट्स टीम घरेलू मैदान में यह मैच खेल रही है। मुंबई इंडियंस की स्थिति इस सीजन खराब रही है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। लखनऊ टीम में कुछ बदलाव हुए हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन अब तक कुल 9 मैच खेलकर 5 जीत हासिल की है और अंक तालिका में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। मुंबई इंडियंस की बात की जाए, तो मुंबई ने अपने 9 मैच खेलकर 3 जीत दर्ज की है और प्लेऑफ़ की राह कठिन हो गई है।

lsg vs mi

इस बार मुंबई की स्थिति जिस प्रकार है, वैसा पहले भी हुआ है और टीम प्लेऑफ़ तक का सफर तय करने में सफल रही है। अब बचे हुए सभी मैचों में मुंबई को जीत दर्ज करनी पड़ेगी। कार्य आसान तो नहीं है लेकिन इसे नामुमकिन भी नहीं कहा जा सकता है।

मुंबई इंडियंस की टीम में रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े नाम हैं और इनकी फॉर्म भी अच्छी है। लखनऊ के पास केएल राहुल मार्कस स्टोइनिस जैसे खिलाड़ी हैं। स्टोइनिस ने तो इस सीजन एक शतक जड़कर टीम को अकेले दम पर जीत दिलाई थी।

घरेलू फैन्स का साथ लखनऊ को मिलना तय है। मुंबई इंडियंस की टीम को एक अलग रणनीति बनानी पड़ेगी। इस मैच में हार का मतलब प्लेऑफ़ से लगभग बाहर होना है। ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला काफी अहमियत रखने वाला है। लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से पूरी जोर-आजमाइश देखने को मिलेगी और दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है।

लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग 11

केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, एश्टन टर्नर, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान, मयंक यादव

मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11

इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+