Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 7 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- केकेआर vs चेन्नई
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल में आज का मैच दो ऐसी टीमों के बीच है, जिनमें एक तो बाहर हो गई है और दूसरी की स्थिति खराब है। केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल में आज का मुकाबला है। ईडन गार्डंस में फैन्स को एक धांसू मैच की उम्मीद है। केकेआर ने इस मैच का टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया।
केकेआर के पास अपने सभी मैचों में जीत दर्ज करते हुए 17 अंक हासिल करने का पूरा मौका है। अगर ऐसा होता है, तो उनके पास प्लेऑफ़ में जाने का मौका रहेगा। आंद्रे रसेल ने पिछली बार फॉर्म दर्शाई थी, जो केकेआर की टीम के लिए एक अच्छा संकेत कहा जा सकता है।

चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन बल्लेबाजी ने डुबोने का काम किया है। बल्लेबाजों के रन नहीं आने से बड़े स्कोर खड़े नहीं हुए और गेंदबाजों को अपना काम करने का मौका नहीं मिल पाया। धोनी को बीच सीजन में कप्तानी मिली लेकिन प्रदर्शन अच्छा नहीं होने से माही कुछ नहीं कर पाए।
हालांकि बैटिंग में केकेआर ने भी डोमिनेट नहीं किया है लेकिन उनके पास गेंदबाज अच्छे हैं। चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने के बाद केकेआर के पास जीतने का मौका रहता है। अजिंक्य रहाणे की टीम आज का मुकाबला हर हाल में जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी।
धोनी ने टॉस के समय ईडन गार्डंस को घरेलू मैदान की तरह बताया और कहा कि जब मैं बड़ा हो रहा था, तो इस मैदान पर काफी क्रिकेट खेला है। रहाणे ने टीम में बदलाव की जानकारी दी, केकेआर में वेंकटेश अय्यर की जगह मनीष पांडे को लाया गया है।
केकेआर प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (कीपर), सुनील नरीन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, मोईन अली, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन: आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, डेवोन कॉनवे, रवींद्र जडेजा, डेवल्ड ब्रेविस, रविचंद्रन अश्विन, एमएस धोनी (कप्तान), अंसुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना












Click it and Unblock the Notifications