Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- Ireland vs West Indies, 2nd ODI
Ireland vs West Indies, 2nd ODI: पहले वनडे में वेस्टइंडीज को धूल चटाने के बाद अब आयरलैंड की नजर दूसरे वनडे मैच में सीरीज जीतने पर है। आज डबलिन के कैसल एवेन्यू (Castle Avenue) में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार (IST) दोपहर 3:15 बजे होगी। आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है।
पहले वनडे में आयरलैंड ने वेस्टइंडीज़ को पूरी तरह पछाड़ दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरिश टीम ने 303/6 का शानदार स्कोर खड़ा किया। ओपनर एंड्रू बैलबर्नी ने 112 रनों की लाजवाब पारी खेली, जो उनका नौवां वनडे शतक था।

आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), कैड कारमाइकल, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर), जॉर्ज डॉकरेल, थॉमस मेयस, एंडी मैकब्राइन, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल, लियाम मैकार्थी।
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेट कीपर), आमिर जंगू, जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स।
पहले मैच में कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने भी 54 रन बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की- वे 10,000 इंटरनेशनल रन पार करने वाले पहले आयरिश बल्लेबाज बने। इसके अलावा हैरी टेक्टर (56) और लॉरकन टकर की फिनिशिंग टच ने स्कोर को 300 के पार पहुंचाया।
जवाब में वेस्टइंडीज़ की हालत शुरुआत से ही खराब रही। आयरलैंड के तेज़ गेंदबाज बैरी मैकार्थी ने 4 विकेट झटककर कैरेबियाई टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी। डेब्यू कर रहे थॉमस मेयेस और जॉर्ज डॉकरेल ने भी अहम विकेट लिए। पूरी वेस्टइंडीज टीम 34.1 ओवर में सिर्फ 179 रन पर ढेर हो गई। यह आयरलैंड की किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे बड़ी जीत रही (रनों के अंतर से)।
पिच रिपोर्ट - कैसल एवेन्यू, डबलिन
डबलिन की कैसल एवेन्यू की पिच को बल्लेबाजों के लिए सपोर्टिव मानी जाती है। यहां अब तक कुल 29 वनडे मैच खेले गए हैं और दिलचस्प बात ये है कि इनमें से 13 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है और 13 बार बाद में बल्लेबाजी करने वाली। यानि टॉस जीतने वाली टीम को पिच का फायदा लेने के लिए सोचना पड़ेगा। औसत पहली पारी का स्कोर 249 रन है, और जैसा कि दो दिन पहले इसी मैदान पर पहला वनडे हुआ था, उम्मीद है कि पिच का बर्ताव आज भी वैसा ही रहेगा। ज़्यादातर टीमें यहां पहले बल्लेबाज़ी करना पसंद करती हैं।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड - आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज
अब तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 16 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से 11 मैच वेस्टइंडीज ने जीते हैं जबकि 4 बार जीत आयरलैंड को मिली है। एक मुकाबला बिना नतीजे के रहा है। इनका पहला मुकाबला 23 मार्च 2007 को खेला गया था, जबकि सबसे हालिया भिड़ंत 21 मई 2025 को हुई थी, जिसमें आयरलैंड ने 124 रनों की जबरदस्त जीत दर्ज की।
आयरलैंड टीम: एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), कैड कारमाइकल, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर), जॉर्ज डॉकरेल, थॉमस मेयस, एंडी मैकब्राइन, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल, लियाम मैकार्थी, जॉर्डन नील, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज।
वेस्टइंडीज टीम: ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेट कीपर), आमिर जंगू, जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्ड, अल्ज़ारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, जॉन कैंपबेल, जेडन सील्स, ज्वेल एंड्रयू, जेडिया ब्लेड्स।












Click it and Unblock the Notifications