Aaj Ke Match ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs श्रीलंका
Aaj Ke Match ka Toss Kon Jeeta: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान कहा कि वह पहले बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे। भारतीय टीम में शार्दुल ठाकुर की जगह अक्षर पटेल को शामिल किया गया है। रोहित ने कहा कि पिच को देखते हुए ये बदलाव किया गया है।
लगातार तीसरे दिन मैदान पर भारतीय़ खिलाड़ी: भारतीय टीम लगातार तीसरे दिन मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरी है। रविवार 10 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मैच की शुरुआत हुई थी। लेकिन रविवार को सिर्फ 24.1 ओवर का खेल हो सका था। सोमवार को रिजर्व डे पर पूरे 50-50 का खेल हुआ। अब मंगलवार को भारतीय टीम श्रीलंका को टक्कर देने के लिए तैयार है।

भारतीय टीम टॉप पर: भारतीय टीम में एशिया कप के प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है। भारत के एक मैच के बाद दो अंक हैं और नेट रन रेट +4.560 है। वहीं, श्रीलंका एक मैच में दो अंक और +0.420 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत और श्रीलंका में से जीतने वाली टीम के पास फाइनल में जाने की संभावनाएं बढ़ जाएगी।
ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच: भारत और श्रीलंका वनडे मैच का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर विभिन्न भाषाओं में फैंस मैच की कमेंट्री देख सकते हैं। इसके साथ ही भारत और श्रीलंका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी। डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप के जरिए फैंस मोबाइल पर मुकाबले को फ्री में देख सकते हैं।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दसून शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालगे, महीश तीक्ष्णा, कासुन राजिता, मथीशा पथिराना।












Click it and Unblock the Notifications