Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 26 Sept: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs श्रीलंका
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: एशिया कप के सुपर फॉर चरण का आज अंतिम मुकाबला है। इससे पहले तक हुए मैचों में दो फाइनलिस्ट का पता चल गया। आज के मैच का ज्यादा महत्व नहीं है लेकिन श्रीलंकाई टीम अपनी साख बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम के लिए फाइनल से पहले यह मैच बूस्ट की तरह होगा। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया। बुमराह और शिवम दुबे आज नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह अर्शदीप और हर्षित राणा टीम इंडिया में आए हैं।
भारतीय बैटिंग लाइनअप को देखते हुए श्रीलंकाई टीम के लिए यह मुकाबला आसान तो नहीं होने वाला है। लगातार दो मैचों में हारने के बाद मानसिक रूप से भी टीम को मजबूत होना पड़ेगा। श्रीलंका ने लीग चरण में अपने सभी मैच जीते थे, बाद में अगले चरण में आते ही लय बिगड़ गई।

निसंका, असलंका, कुसल मेंडिस जैसे धाकड़ खिलाड़ी इस टीम में हैं लेकिन उनको अपनी जिम्मेदारी समझनी पड़ेगी, तभी कुछ बात बन पाएगी। स्पिन पिचों पर भारत के कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती जैसे गेंदबाजों को झेल पाना आसान काम तो बिलकुल नहीं है। कुलदीप यादव तो इस एशिया कप में लीडिंग विकेट टेकर हैं।
भारत के लिए इस सीजन अब तक अभिषेक शर्मा ने धमाल मचाया है, उनको रोक पाना हर टीम के लिए मुश्किल काम साबित हुआ है। आज के मैच में भी अभिषेक शर्मा के ऊपर नजर रहने वाली है क्योंकि हर कोई उनकी तूफानी बैटिंग का फैन हो गया है। उनके अलावा शुभमन गिल ने भी अपने हाथ खोलने का काम किया है और नई गेंद पर धमाका किया है।
टॉस पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि बस वही करते रहना है जो अब तक करते आ रहे हैं। दरअसल, हम पहले बल्लेबाज़ी करना ही चाह रहे थे। माहौल अच्छा है, मुकाबला अच्छा है और हम इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चरित असलंका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दसुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, जानिथ लियानागे, दुश्मंथा चमीरा, महीश तीक्षणा, नुवान तुषारा
भारत प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती












Click it and Unblock the Notifications