Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 14 December: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: धर्मशाला की ठंडी वादियों में आज क्रिकेट का तापमान चरम पर है, भारत और साउथ अफ्रीका तीसरे टी20 मुकाबले में आमने-सामने हैं। सीरीज 1-1 से बराबरी पर है, ऐसे में यह मैच बढ़त तय करने वाला बन गया है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
एक-एक से बराबर सीरीज ने इस मुकाबले को काफी अहम बना दिया है। टॉस के साथ रणनीतियों का खेल शुरू होगा और फैंस को एक हाई-वोल्टेज मुकाबले की पूरी उम्मीद है। मुकाबले की गर्मी के साथ ठंड का एक अलग अहसास होने वाला है।

पिछले मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई थी। लगभग सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे, सिर्फ तिलक वर्मा ने जिम्मेदारी संभालते हुए शानदार अर्धशतक जमाया, लेकिन कमजोर बैटिंग के चलते टीम को हार का सामना करना पड़ा।
आज के मैच में भारत को उसी गलती से सबक लेना होगा। अगर टॉप और मिडिल ऑर्डर ने बेहतर प्रदर्शन नहीं किया, तो दबाव फिर बढ़ सकता है, इस बार मजबूत बैटिंग के साथ वापसी करना बेहद जरूरी होगा। बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों और फील्डरों को भी अपना काम बखूबी निभाना पड़ेगा, तभी बात बन पाएगी।
टॉस जीतकर सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे। विकेट अच्छा लग रहा है और हमें नहीं लगता कि इसमें ज़्यादा बदलाव होगा। बाद में ओस आएगी, इसलिए हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते थे। यह जगह शानदार है, मैदान भी बेहतरीन है और उम्मीद है कि हम दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। हर मैच अहम होता है, यही खेल की खूबसूरती है कि आप किस तरह वापसी करते हैं। हम बेखौफ क्रिकेट खेलना चाहते हैं और इसका आनंद लेना चाहते हैं। पिच अच्छी दिख रही है। अक्षर पटेल और बुमराह की जगह हर्षित राणा और कुलदीप यादव आए हैं।
भारत की प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI
रीज़ा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडन मार्करम (कप्तान), डेवॉल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिच नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन












Click it and Unblock the Notifications