Aaj Ke Match ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- न्यूजीलैंड vs इंग्लैंड
ENG vs NZ, 3rd ODI, New Zealand tour of England, 2023: न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की कोशिश इंग्लैंड की टीम को कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी। दोनों टीमों के बीच सीरीज इस वक्त 1-1 की बराबरी पर है, सीरीज अपने नाम करने के लिए दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर बढ़त हासिल करना चाहेगी।
गेंदबाजों पर रहेगी नजर: लंदन के ओवल मैदान पर तेज गेंदबाज पिच का फायदा उठा सकते हैं। इस पिच पर दोनों ही टीमों के तेज गेंदबाज शानदार बॉलिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। इस पिच पर पहली पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम ने 75 प्रतिशत मैच जीते हैं। ऐसे में तेज गेंदबाजों का रोल इस मुकाबले में अहम रहने वाला है। ट्रेंट बोल्ट ने पिछले मैच में कमाल की गेंदबाजी की थी।

ऐसे देखें लाइव मैच: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला क्रिकेट फैंस सोनी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। इसके अलावा सोनी लिव एप पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। दोनों ही देशों के ट्विटर हैंडल से भी मैच का अपडेट लिया जा सकता है। सीरीज में आगे जाने के लिए दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना जरूरी है।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, रीस टॉपले।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: विल यंग, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, काइल जैमीसन, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, ट्रेंट बोल्ट।
वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की पूरी टीम: जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर (कप्तान व विकेटकीपर), जो रूट, जेसन रॉय, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, सैम करन, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपली, गुस एटकिंसन।
वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की पूरी टीम: डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, हेनरी निकोल्स, फिन एलन, विल यंग, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर, रचिन रवींद्र, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी, लॉकी फर्गुय्सन, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, काइल जैमिसन।












Click it and Unblock the Notifications