Aaj ke match ka toss kon jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता, इंग्लैंड vs आयरलैंड
Aaj ke match ka toss kon jeeta: इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच दूसरे वनडे मैच में टॉस आयरलैंड ने जीता। आयरिश टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। शुरुआती मदद का फायदा उठाने के लिए आयरलैंड की टीम ने यह कदम उठाया है। दोनों टीमों के बीच पिछला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।
वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड की टीम से जो रूट को आराम दिया गया है। इंग्लैंड ने ऐसी टीम को मैदान पर उतारा है जिसका कोई भी खिलाड़ी भारत में होने वाली वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगा। सभी खिलाड़ी आराम कर रहे हैं। यह मुकाबला ट्रेंट ब्रिज में खेला जा रहा है।

दोनों देशों की प्लेइंग 11
आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (डब्ल्यू), जॉर्ज डॉकरेल, एंडी मैकब्राइन, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, क्रेग यंग, जोशुआ लिटिल
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), विल जैक्स, जैक क्रॉली (कप्तान), बेन डकेट, सैम हैन, जेमी स्मिथ, ब्रायडन कार्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मैथ्यू पॉट्स, जॉर्ज स्क्रिमशॉ
गौरतलब है कि आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इसका पहला मुकाबला 20 सितम्बर को हेडिंग्ले में खेला जाना था। टॉस के समय बारिश के कारण इसमें देरी होती चली गई। कट ऑफ़ टाइम तक इंतजार के बाद भी जब बारिश नहीं रुकी तो मुकाबला रद्द करने का निर्णय लिया गया। दूसरा मुकाबला ट्रेंट ब्रिज और तीसरा मैच 26 सितम्बर को ब्रिस्टल में खेला जाएगा। इस तरह तीन मैचों की यह सीरीज वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड के लिए अहम है।












Click it and Unblock the Notifications