Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 11 Spet: आज के मैच का टॉस कौन जीता- बांग्लादेश vs हांगकांग

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: एशिया कप के इस सीजन का आज तीसरा मुकाबला है। बांग्लादेश और हांगकांग के बीच यह मैच है। हांगकांग को अगर इस मैच में हार का सामना करना पड़ता है, तो सुपर 4 में जाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। बांग्लादेश का यह पहला मैच है। बांग्लादेश ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। हांगकांग के कप्तान ने कहा कि हम बैटिंग करना चाहते थे और टॉस के बाद वही मिल गई।

अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान हांगकांग को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था और चीजें आज भी आसान नहीं होने वाली है। बांग्लादेश की टीम मजबूत नजर आ रही है। लिटन दास की कप्तानी में बांग्लादेश की टीम जीत दर्ज कर दो अंक जुटाने का प्रयास करेगी।

aaj ke match ka toss kon jeeta

तंजीद हसन, लिटन दास, हृदोय जैसे खिलाड़ी हांगकांग के गेंदबाजों का धुआं निकाल सकते हैं। दूसरी तरफ हांगकांग के कप्तान यासिम मुर्तजा के ऊपर काफी दारोमदार रहेगा। उनके अलावा बैटिंग में बाबर हयात के ऊपर भी नजरें रहने वाली हैं।

अबू धाबी में स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला रहता है। विकेट को भांपने के बाद ही बल्लेबाज तूफानी बैटिंग के बारे में सोच सकते हैं। मुस्ताफिजुर और मेहदी की गेंदबाजी सॉलिड रह सकती है। मुस्ताफिजुर रहमान कटर गेंदों का अच्छा इस्तेमाल करते हैं।

हांगकांग की प्लेइंग इलेवन

जीशान अली (विकेटकीपर), अंशुमान रथ, बाबर हयात, निज़ाकत खान, कल्हन चल्लू, किंचित शाह, यासिम मुर्तज़ा (कप्तान), ऐज़ाज़ खान, एहसान खान, आयुष शुक्ला, अतीक इक़बाल

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

परवेज हुसैन इमोन, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद ह्रिदय, शमीम हुसैन, जाकेर अली, मेहेदी हसन, ऋषद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तास्किन अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+