Aaj Ke Match ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड
Aaj Ke Match ka Toss Kon Jeeta: लंबे समय तक बारिश होने के बाद आखिरकार नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच प्रैक्टिस मैच की शुरुआत हो गई है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पेट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला यह मुकाबला बारिश के कारण छोटा कर दिया गया है। अब यह मैच 50 ओवर की बजाय कम ओवरों का खेला जाएगा।
23-23 ओवर का होगा मुकाबला: बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड का मुकाबला 23-23 ओवर का खेला जाएगा। मुकाबले छोटे होने की वजह से रोमांचक होने की उम्मीद है। दोनों ही टीमों की कोशिश वर्ल्ड कप से पहले प्रैक्टिस मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करने की होगी। ऑस्ट्रेलिया को हाल ही में भारत के खिलाफ वनडे में दो एक से सीरीज हार का सामना करना पड़ा था।

लय हासिल करने को होगी कोशिश: ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की कोशिश वर्ल्ड कप से पहले अपनी लय हासिल करने की होगी। हालांकि, भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज के आखिरी मुकाबले को जीतने में कामयाबी हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत में दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी। डेविड वार्नर, ग्लेन मैक्सवेल और स्टीव स्मिथ सहित कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको भारत में खेलने का अच्छा खासा अनुभव है।
भारत से होगा सामना: ऑस्ट्रेलिया की टीम इस साल वर्ल्ड कप जीतने की दावेदार मानी जा रही है। वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया की कोशिश प्रैक्टिस मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने की होगी। नीदरलैंड के बाद और ऑस्ट्रेलिया को अपना अगला प्रैक्टिस मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। इसके बाद वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम 8 अक्टूबर को चेन्नई के मैदान पर पहला मैच भारत के खिलाफ खेलेगी।
ऑस्ट्रेलिया (बल्लेबाज 13, फील्डर 13): डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), मार्कस स्टोइनिस, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (सी), एडम ज़म्पा, मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, जोश इंगलिस , मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड, सीन एबॉट।
नीदरलैंड (बल्लेबाज 12, फील्डर 12): विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडोउड, वेस्ले बर्रेसी, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), शारिज़ अहमद, आर्यन दत्त, रूलोफ़ वैन डेर मेरवे, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, लोगान वैन बीक, रयान क्लेन , साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, कॉलिन एकरमैन, साकिब जुल्फिकार, बास डी लीडे।












Click it and Unblock the Notifications