Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता - अफगानिस्तान vs हांग कांग

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: एशिया कप 2025 का आगाज आज 9 सितंबर से अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला ग्रुप बी की टीमों अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। क्रिकेट फैंस के लिए यह मैच खास होगा क्योंकि 9 साल बाद ये दोनों टीमें टी-20 एशिया कप खेलेगी और इसी के साथ इस महाकुंभ की शुरुआत होगी।

कैसा रहेगा अबू धाबी का मौसम? (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta)

मौसम विभाग के अनुसार मैच के समय तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश का कोई खतरा नहीं है। रात का मुकाबला होने के बावजूद यहां ओस का असर ज्यादा देखने को नहीं मिलेगा। गर्म और उमस भरे हालात खिलाड़ियों के लिए चुनौती साबित हो सकते हैं। दोनों टीमों की कोशिश जीत के साथ आगाज करने की होगी।

Aaj Ke Match Ka Toss 1

मैच से पहले जान लें पिच रिपोर्ट

अबू धाबी की यह पिच हमेशा से बैलेंस मानी जाती है। यहां गेंदबाज़ों और बल्लेबाज़ों दोनों को मौका मिलता है। मैदान की बाउंड्री लंबी है और आउटफील्ड धीमी रहती है, इसलिए बल्लेबाज़ों को बड़ी हिट लगाने में दिक्कत हो सकती है। अफगानिस्तान ने अपने स्क्वॉड में चार स्पिनर शामिल किए हैं, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि पिच स्पिनरों की मददगार साबित होगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करना पसंद कर सकती है क्योंकि बाद में रन चेज़ करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

अफगानिस्तान का पलड़ा भारी

अफगानिस्तान की टीम कागज़ पर कहीं ज्यादा मज़बूत नज़र आती है। राशिद खान, मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान जैसे स्टार खिलाड़ी उनके पास हैं। वहीं, हांगकांग अपने युवा खिलाड़ियों के दम पर चौंकाने की कोशिश करेगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है क्योंकि जीतने वाली टीम सुपर-फोर की ओर मज़बूती से कदम बढ़ाएगी।

प्लेइंग XI

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नाइब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, एएम ग़ज़नफ़र, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी

हांगकांग (प्लेइंग इलेवन): जीशान अली (विकेटकीपर), बाबर हयात, अंशुमान रथ, कल्हान चल्लू, निजाकत खान, ऐजाज खान, किंचित शाह, यासिम मुर्तजा (कप्तान), आयुष शुक्ला, अतीक इकबाल, एहसान खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+