Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच रोमांचक होने की उम्मीद है। तीसरा मुकाबला 7 सितंबर (रविवार) को साउथैम्पटन के रोज़ बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह मैच इंग्लैंड के लिए सिर्फ इज्जत बचाने का मौका होगा, क्योंकि मेज़बान टीम पहले दो मैच हारकर सीरीज गंवा चुकी है।
वनडे में संघर्ष कर रही है इंग्लैंड की टीम (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta)
इंग्लैंड का वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन पिछले कुछ समय से बेहद खराब रहा है। साल 2023 वर्ल्ड कप के बाद से टीम सिर्फ एक सीरीज जीत पाई है। पहले दो मैचों में भी इंग्लैंड का खेल फीका रहा और नतीजा यह निकला कि साउथ अफ्रीका ने सीरीज अपने नाम कर ली। तीसरे वनडे में इंग्लिश टीम अपनी खोई हुई लय तलाशने की कोशिश करेगी।

1997 के बाद पहली बार अफ्रीका ने जीती सीरीज
दूसरी ओर साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड की सरज़मीं पर 1997 के बाद पहली बार कोई वनडे सीरीज जीती है। अब तीसरा वनडे जीतकर प्रोटियाज इतिहास रच सकते हैं। अगर वे यह मैच भी जीत लेते हैं तो इंग्लैंड में पहली बार सीरीज क्लीन स्वीप करने का रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे। साउथ अफ्रीका की टीम इस मौके को अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहेगी।
ऐसे देख सकेंगे लाइव मैच
लाइव टेलीकास्ट: सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क
ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध
इंग्लैंड टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), जेमी स्मिथ, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, रेहान अहमद, सन्नी बेकर, जेमी ओवरटन।
दक्षिण अफ्रीका टीम: रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, सेनुरन मुथुस्वामी, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी, वियान मुल्डर, क्वेना मफाका, कोडी यूसुफ, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, कागिसो रबाडा।












Click it and Unblock the Notifications