Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 Mar: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान vs चेन्नई
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 Mar: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला गुवाहाटी में अब से कुछ देर में शुरू होने वाला है। इस मुकाबले में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यशस्वी जायसवाल भले ही अभी तक आईपीएल 2025 में धमाल न मचा पाए हों, लेकिन चेन्नई के खिलाफ वह गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। फैंस की नजरें जायसवाल पर बनी रहेगी।
जायसवाल और रियान पर रहेगी नजर (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 Mar)
जायसवाल ने 2023 के सीजन में 163.61 की स्ट्राइक रेट के साथ 625 रन बनाए थे। हालांकि उन्होंने साल 2025 के सीज़न में दो मैचों में उन्होंने केवल 30 रन बनाए हैं, ऐसे में राजस्थान को उनसे खासी उम्मीदें होंगी। आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के स्टैंड-इन कप्तान के रूप में रियान पराग भी अब तक कुछ खास नहीं कर सके हैं। पिछले सीजन उन्होंने 52.09 की औसत और 149.22 की स्ट्राइक रेट से 573 रन बनाए थे।

क्या संजू सैमसन करेंगे कमाल
बीसीसीआई द्वारा विकेटकीपिंग की अनुमति न दिए जाने के बावजूद, संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के लिए बल्ले से रन बना रहे हैं। उन्होंने इस सीजन में दो मैचों में 164.58 की शानदार स्ट्राइक रेट से 79 रन बनाए हैं। ऐसे में संजू सैमसन एक बार फिर टीम के लिए सबसे जरूरी खिलाड़ी होंगे। आईपीएल में 4,400 से ज़्यादा रन बनाने वाले संजू सैमसन पर फैंस की नजरें होंगी।
पिच से किसे मिलेगी मदद
गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार रही है। यहां ओवर में कम से कम 9 रन बनते हुए देखने को मिलते हैं। हालांकि, पिच के बीच के ओवर्स में स्पिन गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, जो खेल के रुख को बदलने में सहायक हो सकती है। जहां तक राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात है, दोनों टीमों के बीच अब तक 29 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से राजस्थान रॉयल्स ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 मैचों में विजय प्राप्त की है।
चेन्नई सुपर किंग्सः रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), जैमी ओवरटन, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद।
इम्पैक्ट सबः शिवम दुबे, मुकेश चौधरी, डेवोन कॉन्वे, शेख रशीद, सैम करन।
राजस्थान रॉयल्सः यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेत्मायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।
इम्पैक्ट सबः कुणाल सिंह राठौर, शुभम दुबे, फजलहक फारुकी, कुमार कार्तिकेय, युद्धवीर सिंह।












Click it and Unblock the Notifications