Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 28 Sept: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs पाकिस्तान

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 28 Sept: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को होने जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार है जब ये दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी एशिया कप के शिखर मुकाबले में आमने-सामने होंगे। इस टूर्नामेंट में तीसरी बार दोनों टीमें टकरा रही हैं और पिछले दोनों मुकाबलों में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है।

फाइनल मैच में पिच से किसे होगा फायदा (Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mein Kon)

भारत का फॉर्म ज़बरदस्त रहा है, जबकि पाकिस्तान को अपनी पिछली हारों को भुलाकर एक बड़ा उलटफेर करने की दरकार है। दुबई का विकेट आमतौर पर धीमा माना जाता रहा है, जहां बल्लेबाज़ों को बड़ा स्कोर खड़ा करने में संघर्ष करना पड़ता था। हालांकि, शुक्रवार को भारत और श्रीलंका के बीच हुए पिछले मैच ने इस धारणा को बदल दिया। उस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 400 से अधिक रन बनाए थे, जिससे मैच टाई हुआ था।

Aaj Ke Match Ka Toss 1

दोनों टीमों के स्पिनरों पर रहेगी नजर

फाइनल में भी इसी तरह के बल्लेबाज़ी के अनुकूल विकेट की उम्मीद है, जहां दोनों टीमों के बड़े हिटर जमकर रन बटोर सकते हैं। पिछली भिड़ंत में तेज़ गेंदबाज़ों के लिए हालात मुश्किल थे, जबकि स्पिनरों को थोड़ी मदद मिली थी। फाइनल में भी स्पिनरों का बोलबाला रहने की संभावना है। भारत के पास तीन स्पिनर मौजूद है जो इस पिच पर अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं।

फाइनल में पाकिस्तान रहा है आगे

मौसम गर्म रहने वाला है। दिन के समय तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जो शाम को हल्का कम होकर 33 डिग्री तक जा सकता है, आसमान साफ रहेगा। इस टूर्नामेंट में ओस ने ज्यादा प्रभाव नहीं डाला है। भले ही भारत ने इस एशिया कप में पाकिस्तान को दो बार हराया हो, लेकिन फाइनल में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (सभी फ़ॉर्मेट में) में पाकिस्तान 3-2 से आगे रहा है।

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+