Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 26 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- केकेआर vs पंजाब किंग्स
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 26 April: आईपीएल 2025 में आज शनिवार यानी 26 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला पंजाब किंग्स से होने वाला है। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यह मैच केकेआर के होमग्राउंड ईडन गार्डन्स में होगा। यह शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर अंक तालिका में 7वें नंबर पर है।
जानें किसका पलड़ा भारी (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 26 April)
कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 8 मैचों में सिर्फ 3 जीत हासिल की हैं। केकेआर के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने अपने 8 में से 5 मैच जीते हैं। वे 5वें नंबर पर हैं। केकेआर और पंजाब ने अब तक एक दूसरे के खिलाफ 34 आईपीएल मैच खेले हैं। दोनों टीमों की भिड़ंत में केकेआर का पलड़ा भारी रहा है। हेड टू हेड रिकॉर्ड का इतिहास कोलकाता के पक्ष में है, जिसने उनमें से 21 जीते हैं। पंजाब ने अब तक कोलकाता के खिलाफ 13 मैच जीते हैं।

पिछली बार किसे मिली थी जीत
इस सीजन में पिछली बार जब पंजाब की टीम कोलकाता से भिड़ी थी तो उसकी पूरी टीम 16वें ओवर में 111 रन पर आउट हो गई थी। हालांकि, जवाब में केकेआर सिर्फ 95 रन ही बना सकी थी। केकेआर लगातार दो हार के बाद इस मुकाबले में उतरेगी और यहां से एक और हार उसकी प्लेऑफ में जाने की उम्मीद खत्म कर देगी। ऐसे में पंजाब के खिलाफ केकेआर के पास हिसाब चूकता करने का मौका होगा।
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, लवनिथ सिसौदिया, क्विंटन डी कॉक, एनरिक नॉर्टजे, स्पेंसर जॉनसन, चेतन सकारिया, मयंक मार्कंडे।
पंजाब किंग्स टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार, विजयकुमार विशाक, प्रवीण दुबे, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, अजमतुल्लाह उमरजई, कुलदीप सेन, हरनूर सिंह, विष्णु विनोद, मुशीर खान, पायला अविनाश।












Click it and Unblock the Notifications