Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 24 June: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 24 June: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों की कोशिश इस मुकाबले को जीतने की होगी। पिछले साल यानी साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ट्रॉफी जीतने से सिर्फ एक कदम दूर थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत के वर्ल्ड कप को जीतने का सपना तोड़ दिया था।
भारत के पास बदला लेने का मौका
भारतीय टीम के पास पिछले वर्ल्ड कप का बदला लेने का शानदार मौका है। भारतीय टीम अगर ऑस्ट्रेलिया में हरा देती है तो ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 राउंड से ही बाहर हो सकती है। भारतीय टीम का बदला भी पूरा हो जाएगा। भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है।

बाहर हो सकती है ऑस्ट्रेलिया
बता दें कि भारतीय टीम चार अंक के साथ ग्रुप ए के टेबल टॉप पर है। इस जीत के साथ भारत का सेमीफाइनल में सीट कंफर्म हो जाएगा। जबकि आस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के मुकाबले के नतीजे पर निर्भर रहना पड़ेगा। अगर ऑस्ट्रेलिया हारता है और अफगानिस्तान अपना आखिरी मुकाबला जीत जाती है तो ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी।
ट्रेविस हेड बन सकते हैं खतरा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 फॉर्मेट में आखिरी मुकाबला 3 दिसंबर 2023 को खेला गया था। इस मुकाबले में भारत ने 6 रन से जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम के लिए एक बार फिर से ट्रेविस हेड खतरा बन सकते हैं। ऐसे में नई गेंद के साथ जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ट्रेविस हेड को शुरुआती ओवर में ही आउट करने का प्रयास करेंगे।
यहां फ्री देख सकते हैं मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस मुकाबले को फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर भारत और ऑस्ट्रेलिया मुकाबले को लाइव प्रसारित किया जाएगा। वहीं डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर फैंस इस मुकाबले को फ्री में देख सकते हैं।
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलियाः ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा, जोश हेजलवुड।












Click it and Unblock the Notifications