Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 23 July: आज के मैच का टॉस कौन जीता- England vs India, 4th Test
IND vs ENG, Aaj Ke Match Ka Toss: इंडिया और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच आज, 23 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में शुरू हो रहा है। मैच की पहली गेंद भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे डाली जाएगी। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।
टॉस के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि, 'मैं सच में उलझन में था। टॉस हारना अच्छा रहा। पिछले तीन टेस्ट मैचों में हमने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वह लाजवाब रहा है। कुछ मुश्किल पल हमने गंवाए हैं, लेकिन उनसे ज्यादा सेशन जीते हैं। आपको थोड़े आराम की जरूरत होती है। तीनों टेस्ट मैच काफी रोमांचक रहे। अच्छी पिच लग रही है।'
गिल ने बताया कि, 'प्लेइंग में तीन बदलाव किए हैं। करुण की जगह साईं सुदर्शन आए हैं। चोटिल आकाश दीप और रेड्डी की जगह अंशुल कंबोज और शार्दुल को भी टीम में शामिल किया गया है।'
चौथे टेस्ट मैच में क्या उम्मीद करें
अगले पांच दिनों में हल्की बारिश का अनुमान है, जिसके कारण मैच में रुकावट भी देखने को मिल सकती है। इस सीजन के पहले काउंटी मैचों में इस मैदान पर पहली पारी में बड़े स्कोर देखने को मिले हैं, हालांकि आखिरी बार ऐसा मई में हुआ था।
मैच से पहले काफी बारिश हुई है और बादल छाए रहने की संभावना के कारण टीमें पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती हैं, लेकिन इसमें एक दुविधा भी है- टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली कोई भी टीम ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट नहीं जीत पाई है।

इंग्लैंड ने मैनचेस्टर टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की पहले ही घोषणा कर दी है। लॉर्ड्स से एकमात्र बदलाव चोटिल शोएब बशीर की जगह लियाम डॉसन को शामिल किया गया है। 35 वर्षीय डॉसन 2017 के बाद अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं।
IND vs ENG: ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत का रिकॉर्ड
- खेले गए मैच: 9
- जीते: 0
- ड्रा: 5
- हारे: 4
पिछला परिणाम: भारत एक पारी और 54 रनों से हारा (2014)
ओल्ड ट्रैफर्ड में टेस्ट मैच (2000 से)
- खेले गए मैच: 20
- पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते: 9
- पहले गेंदबाजी करते हुए जीते: 7
- ड्रा: 4
- हाईएस्ट स्कोर: इंग्लैंड 592 बनाम ऑस्ट्रेलिया (2023)
- सबसे कम स्कोर: न्यूज़ीलैंड 114 बनाम इंग्लैंड (2008)
- सबसे ज्यादा लक्ष्य का पीछा: इंग्लैंड 294/4 बनाम न्यूज़ीलैंड (2008)
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, लियाम डॉसन, ब्रायडन कार्से, जोफ्रा आर्चर
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज।
टीम इंडिया को कुछ जरूरी चयन संबंधी फैसले लेने हैं। जसप्रीत बुमराह का चयन तय माना जा रहा है। तीसरे तेज गेंदबाज की जगह अब भी तय नहीं है, क्योंकि ग्रोइन इंजरी के कारण आकाश दीप बाहर हो गए हैं। शुभमन गिल ने बताया कि यह स्लॉट प्रसिद्ध कृष्णा और हाल ही में यूके पहुंचे अंशुल काम्बोज के बीच आखिरी वक्त में तय किया जाएगा।
टेस्ट मैच के दौरान बारिश की संभावना को देखते हुए टीम इंडिया दूसरे स्पिनर को शामिल करने पर भी विचार कर सकती है। वहीं, नितीश रेड्डी की जगह एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज - संभवतः साई सुदर्शन - को मौका दिया जा सकता है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या टीम वॉशिंगटन सुंदर के ऑलराउंड विकल्प को बरकरार रखेगी या फिर शार्दुल ठाकुर की तेज गेंदबाजी को तरजीह देगी।
इंग्लैंड टीम: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, जोश टोंग्यू, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल।
भारत टीम: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज, आकाश दीप, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, अभिमन्यु ईश्वरन, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल।












Click it and Unblock the Notifications