Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 22th May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- गुजरात vs लखनऊ
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 22th May: 22 मई यानी गुरुवार को गुजरात टाइटंस का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। इस सीजन का 64वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। यह शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले के लिए टॉस कर दिया गया है। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
गुजरात को मिली है 12 मैचों में 9 जीत (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 22th May)
शुभमन गिल की अगुआई वाली गुजरात 12 मैचों में 9 जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स 12 मैचों में से 5 जीत के साथ 7वें नंबर पर है। लखनऊ की टीम के पास खोने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन वे यह मैच सम्मान के लिए खेलेगी। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में टॉप 2 में अपना स्थान काबिज करना चाहेंगे।

पिच से किसे मिलेगा फायदा
गुजरात और लखनऊ ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 6 आईपीएल मैच खेले हैं। गुजरात ने 4 और लखनऊ ने 2 जीते हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित रहती है, लेकिन आमतौर पर यह बल्लेबाजों के लिए अधिक अनुकूल मानी जाती है। यहां की पिचें लाल मिट्टी और काली मिट्टी से बनी होती हैं। लाल मिट्टी की पिच पर उछाल अच्छा होता है, जो बल्लेबाजों को शॉट्स खेलने में मदद करता है।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, दासुन शनाका, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जयंत यादव, इशांत शर्मा, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु।
लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, आकाश दीप, आवेश खान, दिगवेश सिंह राठी, विलियम ओ'रूर्के, डेविड मिलर, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मणिमारन सिद्धार्थ, प्रिंस यादव, आकाश महाराज सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, आर्यन जुयाल, आरएस हैंगरगेकर, युवराज चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी।












Click it and Unblock the Notifications