Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 22 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता - राजस्थान vs आरसीबी
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 22 May: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच एलिमिनेटर मुकाबला कुछ ही देर में शुरू किया जाएगा। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मैच पर फैंस की नजरे भी बनी हुई है। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो का है। इस मैच को हारने वाली टीम आईपीएल 2024 से बाहर हो जाएगी।
आरसीबी का पलड़ा भारी
दोनों ही टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच अब तक आईपीएल में कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें आरसीबी की टीम ने 15 मुकाबलो में जीत हासिल की है। जबकि राजस्थान ने 13 मैचो को अपने नाम किया है। इन दोनों ही टीमों के बीच खेला गया दो मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया था।

आरसीबी को मिली लगातार छह जीत
बेंगलुरु ने अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया है। पिछले 6 मुकाबलो में लगातार जीत हासिल करने वाली आरसीबी की टीम ट्रॉफी जीतने के बेहद करीब है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अगर आरसीबी की टीम जीतने में कामयाब हो जाती है तो फिर 24 मई यानी शुक्रवार को उसका सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।
पिच से किसे मिलेगी मदद
पिच की बात करें तो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित रही है। पहले क्वालीफायर मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कहर भरपाने का काम किया था। ऐसे में दोनों ही टीमों के तेज गेंदबाज इस मुकाबले में अपना दमखम दिखने को बेताब होंगे।
इस मैदान पर ऐसा है रिकॉर्ड
इस मैदान पर दोनों ही टीमों की रिकॉर्ड की बात करें तो रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स की टीम ने यहां पर अब तक दो मुकाबले खेले हैं। जिनमें से एक मैच में आरसीबी को जीत मिली तो वहीं एक मुकाबला राजस्थान की टीम जीतने में कामयाब रही थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि एलिमिनेटर जैसे बड़े मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, यश दयाल, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन।
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।












Click it and Unblock the Notifications