Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 21 Dec: आज के मैच का टॉस कौन जीता - इंडिया U19 vs पाकिस्तान U19
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 21 Dec: क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होने वाली है। रविवार को दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमें एशिया कप 2025 के खिताब के लिए एक-दूसरे से टकराएंगी। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
भारत का रहा है दमदार प्रदर्शन (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 21 Dec)
भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। ग्रुप स्टेज में भारत ने पहले ही पाकिस्तान को 90 रनों के बड़े अंतर से हराकर अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। इसके अलावा भारतीय 'युवा ब्रिगेड' ने यूएई, मलेशिया और सेमीफाइनल में श्रीलंका को मात देकर फाइनल का टिकट कटाया है। भारतीय बल्लेबाजी की कमान कप्तान आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी और विहान मल्होत्रा जैसे होनहार खिलाड़ियों के हाथों में है।

बदला लेने के इरादे से उतरेगी पाकिस्तान
वहीं गेंदबाजी में कनिष्क चौहान और हेनिल पटेल की जोड़ी विपक्षी बल्लेबाजों के लिए काल साबित हो रही है। दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम भी शानदार फॉर्म में है। ग्रुप स्टेज में भारत से हारने के बाद उन्होंने जोरदार वापसी की और सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर अपनी जगह पक्की की। कप्तान फरहान यूसुफ की अगुवाई वाली यह टीम भारत से मिली पिछली हार का बदला चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
कौन बनेगा एशिया का नया किंग
मैदान के अंदर का माहौल काफी गरमाया हुआ है। पिछली भिड़ंत के दौरान खिलाड़ियों के बीच काफी आक्रामकता देखी गई थी, यहां तक कि खेल के अंत में खिलाड़ियों ने हाथ तक नहीं मिलाए थे। दुबई की पिच को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि यह मुकाबला कम स्कोर वाला लेकिन बेहद कड़ा हो सकता है। भारतीय बल्लेबाजों की तकनीक और दबाव झेलने की क्षमता उन्हें पाकिस्तान पर थोड़ी बढ़त दिलाती है। हालांकि, दबाव वाले मैच में जो टीम अपने होश कायम रखेगी, वही एशिया का नया किंग बनेगी।












Click it and Unblock the Notifications