Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 19 June: आज के मैच का टॉस कौन जीता- यूएसए vs दक्षिण अफ्रीका
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 19 June: टी-20 वर्ल्ड कप में 19 जून यानी कि बुधवार से सुपर 8 के मुकाबले खेले जाने वाले हैं। सुपर 8 का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और यूएसए के बीच खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका और यूएसए दोनों की कोशिश सुपर 8 के पहले मुकाबले को जीतकर इस नए राउंड की शुरुआत करने की होगी। यूएसए के कप्तान आरोन जोन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
यूएसए कड़ी चुनौती देने को तैयार
यूएसए की टीम ने लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया था। ग्रुप स्टेज के चार मैचों में टीम को दो में जीत मिली थी। इनमें से एक मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ भी खेला गया था। जिसमें यूएसए की टीम ने सभी को हैरान करते हुए जीत दर्ज कर ली थी। वहीं आयरलैंड के खिलाफ यूएसए का मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। वहीं भारतीय टीम को भी यूएसए की तरफ से कड़ी चुनौती मिली थी।

फॉर्म में नहीं अफ्रीकी बल्लेबाज
यूएसए की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी धमाकेदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी। यूएसए की टीम दक्षिण अफ्रीका को हराकर सुपर 8 में उल्टफेर करने का माद्दा रखती है। यूएसए की टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी शामिल हैं जो मुकाबले में अपना दमखम दिखा सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। क्विंटन डिकॉक इस साल टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक अपनी छाप नहीं छोड़ सके हैं।
गेंदबाजों ने किया है कमाल
कप्तान क्विंटन डिकॉक के अलावा कप्तान एडेन मार्करम और बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स का बल्ला भी अब तक शांत रहा है। इन खिलाड़ियों के पास यूएसए के खिलाफ फॉर्म में आने का शानदार मौका होगा। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने अब तक अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया है। नेपाल के खिलाफ एक हारे हुए मुकाबले में गेंदबाजों की बदौलत टीम को जीत मिली थी।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज शम्सी।
संयुक्त राज्य अमेरिका (प्लेइंग इलेवन): शायन जहांगीर, स्टीवन टेलर, एंड्रीज गौस (विकेट कीपर), आरोन जोन्स (कप्तान), नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह, नोस्तुश केंजीगे, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर।












Click it and Unblock the Notifications