Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 18 Feb: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs नीदरलैंड, टी-20 विश्व कप 2026
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 18 Feb: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने अंतिम ग्रुप मैच में बुधवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। टीम इंडिया पहले ही सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं नीदरलैंड्स की टीम टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी है। कागजों पर भारत का पलड़ा भारी है, लेकिन टीम मैनेजमेंट इस मैच का इस्तेमाल अपनी बल्लेबाजी की खामियों को दूर करने के लिए करना चाहेगा। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर रहेगी नजर (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 18 Feb)
भारतीय टीम के लिए इस समय सबसे बड़ी चिंता युवा ओपनर अभिषेक शर्मा की फॉर्म है। टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में वह पूरी तरह बेअसर रहे हैं। पहले मैच में शून्य पर आउट होने के बाद वह पेट के संक्रमण के कारण नामीबिया के खिलाफ मैच से बाहर रहे। पाकिस्तान जैसी हाई-वोल्टेज भिड़ंत में वापसी तो हुई, लेकिन वे खाता खोलने में फिर नाकाम रहे। नीदरलैंड्स के खिलाफ यह मैच उनके लिए आत्मविश्वास हासिल करने का अंतिम अवसर होगा, ताकि सुपर-8 के बड़े मैचों से पहले वे अपनी लय पकड़ सकें।

टीम इंडिया का रहा है दमदार प्रदर्शन
अभिषेक की विफलता के बावजूद टीम इंडिया संतुलित दिख रही है, जिसका श्रेय ईशान किशन की शानदार फॉर्म को जाता है। ईशान ने अब तक टूर्नामेंट में जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी की है। हालांकि, भारतीय मध्यक्रम के लिए स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष एक नया सिरदर्द बनकर उभरा है। नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस और पाकिस्तान के उस्मान तारिक जैसे स्पिनरों ने भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। ऐसे में नीदरलैंड्स के स्पिनर आर्यन दत्त और रिलोफ वैन डेर मर्व के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों का संयम देखने लायक होगा।
दोनों टीमों के बीच खेला गया है एक ही मैच
गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की तिकड़ी ने अब तक शानदार अनुशासन दिखाया है। हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल की ऑलराउंड भूमिका ने टीम को वह गहराई दी है, जो बड़े टूर्नामेंट्स में जरूरी होती है। भारत और नीदरलैंड्स के बीच अब तक केवल एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया है, जिसमें भारत विजयी रहा था।
प्लेइंग XI (भारत): ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।












Click it and Unblock the Notifications