Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 15 Sept: आज के मैच का टॉस कौन जीता- इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के लिए सीरीज का अंतिम मुकाबला अहम है। सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी, इसके बाद अगले मैच इ इंग्लैंड ने जीत दर्ज की। टॉस भारतीय समय के अनुसार शाम 6 बजकर 30 मिनट पर होना था लेकिन बारिश के बाद देरी हो गई।
पिछले मैच में इंग्लैंड ने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज कर ली थी और इसका क्रेडिट लियाम लिविंगस्टोन को जाता है। लियाम लिविंगस्टोन ने धांसू अंदाज में खेलते हुए नाबाद 87 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में इंग्लैंड ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी।

ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड बेहतरीन फॉर्म में दिख रहे हैं। हर मैच में उनका कार्य तेज बैटिंग करते हुए टीम को तगड़ी शुरुआत देना होता है। इस काम को वह बखूबी निभा देते हैं। दोनों ही टीमें इस मुकाबले में धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए सीरीज जीतने का पूरा प्रयास करेगी। फैन्स को भी एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।
इंग्लैंड की गेंदबाजी अब तक साधारण रही है। बल्लेबाजों ने उनके खराब प्रदर्शन के बाद भरपाई करने की कोशिश की है। गेंदबाजों को अपनी लय दिखानी पड़ेगी। ऑस्ट्रेलिया का प्रयास यही रहेगा कि दौरे पर लगातार दूसरी सीरीज अपने नाम की जाए। इंग्लैंड जाने से पहले ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को सीरीज हराई थी।
ऑस्ट्रेलिया टीम: मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, कूपर कोनोली, सीन एबॉट, एडम ज़म्पा, जेवियर बार्टलेट, रिले मेरेडिथ। जोश हेज़लवुड, मिचेल मार्श
इंग्लैंड टीम: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर/कप्तान), विल जैक्स, जॉर्डन कॉक्स, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, सैम कुरेन, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कारसे, आदिल राशिद, साकिब महमूद, रीस टॉपले, जोफ्रा आर्चर, डैन मूसले, जॉन टर्नर, जोश हल












Click it and Unblock the Notifications