Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 14 Oct: आज के मैच का टॉस कौन जीता - अफगानिस्तान vs बांग्लादेश
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 14 Oct: अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों की दमदार परफॉर्मेंस के कारण अफगानिस्तान ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अब आज यानी मंगलवार 14 अक्टूबर को शेख जायद स्टेडियम अबू धाबी में होने वाले तीसरे और आखिरी मुकाबले में उनकी निगाहें 'क्लीन स्वीप' पर टिकी होंगी। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
पिछले मुकाबले में मिली थी जीत (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 14 Oct)
अफगानिस्तान की टीम ने टी20 सीरीज में बांग्लादेश से मिली हार का बदला लेते हुए यह जीत हासिल की है। दूसरे वनडे में भले ही टीम के बाकी बल्लेबाज कुछ ख़ास नहीं कर पाए, लेकिन इब्राहिम जादरान की शानदार 95 रन की पारी की बदौलत अफगानिस्तान एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा था। जिसकी वजह से टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी।

बांग्लादेश के लिए कठिन चुनौती
वहीं, बांग्लादेश के लिए यह सीरीज निराशाजनक रही है। दूसरे वनडे में मेहदी हसन मिराज ने गेंद से अच्छा प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए, लेकिन उनकी टीम बल्ले से पूरी तरह लड़खड़ा गई। छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए भी बांग्लादेश की पारी महज 109 रन पर सिमट गई थी, जिसमें तौहीद हृदोय ने सर्वाधिक 24 रन बनाए थे। राशिद खान और अजमतुल्लाह उमरज़ई की गेंदबाजी के आगे बांग्लादेश बिखर गई।
साख बचाने उतरेगा बांग्लादेश
मिस्ट्री स्पिनर राशिद खान ने अपनी जादुई गेंदबाज़ी से 5 विकेट लेकर बांग्लादेश की बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी थी, जबकि उमरज़ई ने 3 विकेट लेकर उनका बखूबी साथ दिया। कप्तान मेहदी हसन मिराज की अगुवाई वाली बांग्लादेश टीम अब आखिरी मुकाबले में अपनी साख बचाने और जीत की तलाश में उतरेगी। उनके लिए यह मैच खोने के लिए कुछ नहीं बल्कि पाने के लिए आत्मविश्वास और सम्मान होगा।
मैच की जानकारी और लाइव प्रसारण
यह रोमांचक मुकाबला मंगलवार, 14 अक्टूबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा।
मैच शुरू होने का समय (भारतीय समयानुसार): शाम 5:30 बजे
टॉस का समय (भारतीय समयानुसार): शाम 5:00 बजे
भारत में लाइव प्रसारण: जानकारी उपलब्ध नहीं है
लाइव स्ट्रीमिंग (Online): FanCode ऐप और वेबसाइट पर
टीवी पर सीधा प्रसारण (TV): Eurosport चैनल पर












Click it and Unblock the Notifications