Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 14 Jan: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 14 Jan: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज में आज एक दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है। पहले मैच में विराट कोहली के शानदार 93 रनों की बदौलत टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। अब कप्तान शुभमन गिल की सेना आज के मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
कैसी होगी राजकोट की पिच? (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 14 Jan)
राजकोट की पिच को हमेशा से बल्लेबाजों के लिए 'स्वर्ग' माना जाता है। यहां का विकेट सपाट रहता है, जिस पर गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है। गेंदबाजों के लिए यहां गलती की गुंजाइश बहुत कम है क्योंकि बाउंड्री छोटी हैं और स्पिनर्स को भी पहली पारी में कोई खास मदद नहीं मिलती। इस मैदान पर अब तक 4 वनडे मैच खेले गए हैं और दिलचस्प बात यह है कि हर बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ही जीती है। यहां का औसत स्कोर 300 के पार रहता है।

मौसम का मिजाज और ओस
राजकोट का मौसम क्रिकेट के लिए बिल्कुल अनुकूल है। दिन का तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो शाम होते-होते 13 डिग्री तक गिर सकता है। शाम के समय ओस गिरने की पूरी संभावना है। ऐसे में दूसरी पारी में गेंदबाजी करना और फील्डिंग करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। अच्छी बात यह है कि बारिश का कोई साया नहीं है, इसलिए दर्शकों को पूरे 100 ओवरों का खेल देखने को मिलेगा।
टॉस की रणनीति: क्या होगा फैसला?
इतिहास को देखें तो यहां पहले बल्लेबाजी करना फायदेमंद रहा है ताकि बड़ा स्कोर बनाकर विरोधी टीम पर दबाव बनाया जा सके। हालांकि, शाम को गिरने वाली ओस को ध्यान में रखते हुए कप्तान गेंदबाजी का फैसला भी कर सकते हैं। अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है, तो शुभमन गिल और रोहित शर्मा की कोशिश कम से कम 320-330 का स्कोर खड़ा करने की होगी।
न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग XI): डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़कारी फाउल्केस, जेडन लेनोक्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन
भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा












Click it and Unblock the Notifications