Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 14 April: CSK vs KKR, चेन्नई या केकेआर कौन जीतेगा आज का मैच?

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 14 April: आईपीएल 2026 का 22वां मुकाबला आज यानी मंगलवार को एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाएगा। इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दोनों टीमें फिलहाल प्वॉइंट्स टेबल के सबसे निचले पायदानों पर संघर्ष कर रही हैं। सीजन के शुरुआती दौर के बाद दोनों ही चैंपियन टीमों की हालत खराब है। आज होने वाले मैच में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

चेन्नई और केकेआर के लिए जीत जरूरी (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 14 April)

9वें स्थान पर मौजूद चेन्नई ने अब तक केवल एक जीत दर्ज की है। पिछले मैच में दिल्ली को हराकर उन्होंने खाता तो खोल लिया है, लेकिन कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की फॉर्म और घरेलू मैदान पर स्पिनर्स का बेअसर होना चिंता का विषय है। कोलकाता के लिए मुश्किलें और गहरी हैं। वे इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं जीत सके हैं। टीम की गेंदबाजी में संतुलन की भारी कमी दिख रही है। वहीं बल्लेबाजी का पूरा बोझ अजिंक्य रहाणे और युवा अंगकृष रघुवंशी के कंधों पर है।

Aaj Ke Match 1

पिच से किसे मिलेगा फायदा

चेपॉक को पारंपरिक रूप से स्पिन-फ्रेंडली और लो-स्कोरिंग मैदान माना जाता है, लेकिन आईपीएल 2026 में ट्रेंड बदल चुका है। इस सीजन में यहां खेले गए दो मैचों की 4 पारियों में से 3 बार स्कोर 200 के पार गया है। सबसे कम स्कोर भी 189 रन रहा है, जिससे साफ है कि आज भी दर्शकों को एक हाई-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिल सकता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी (चेज) करना पसंद करेगी।

आखिर किसका पलड़ा रहा है भारी?

चेन्नई को अपने घर में हराना हमेशा से मुश्किल रहा है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि केकेआर यहां उलटफेर करने की क्षमता रखती है। चेन्नई ने यहां 98 मैच खेले हैं, जिसमें से 68 में जीत और 27 में हार मिली है। कोलकाता ने इस मैदान पर 15 मैच खेले हैं, जिनमें से 6 में उन्हें जीत और 9 में हार का सामना करना पड़ा है। चेपॉक पर खेला गया पिछला मुकाबला (मैच नंबर 18) दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई के बीच था।

संजू सैमसन के शानदार शतक की बदौलत चेन्नई ने 212 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में दिल्ली की टीम ट्रिस्टन स्टब्स की फिफ्टी के बावजूद 189 रनों पर सिमट गई थी। चेन्नई आज उसी लय को बरकरार रखना चाहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+