Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 13 July: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs पाकिस्तान
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 13 July: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 का फाइनल मैच भारत चैंपियन और पाकिस्तान चैंपियन के बीच होने वाला है। यह मैच आज रात 9 बजे बर्मिंघम के मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज चैंपियन को 20 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। जबकि भारत ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियन को हराकर फाइनल में एंट्री मारी है।
यहां देख सकते हैं लाइव मैच
युवराज सिंह ने भारतीय टीम की तरफ से अब तक शानदार कप्तानी की है। जबकि यूनिस खान पाकिस्तानी टीम की कप्तानी करेंगे। फैंस स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर लाइव मैच देख सकते हैं। जिसमें स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी शामिल हैं। मोबाइल यूजर्स मैच को फैन कोड ऐप के जरिए भी लाइव देख सकते हैं।

दोनों टीमों में मैच विनर खिलाड़ी
दोनों टीमों में विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं जो कुछ ही गेंदों में खेल का रुख पलटने में सक्षम हैं। इरफ़ान पठान और यूसुफ़ पठान ने बल्ले और गेंद दोनों से भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रॉबिन उथप्पा और हरभजन सिंह ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है, हरभजन टूर्नामेंट में भारत के सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ रहे हैं।
पाकिस्तान की तरफ से ये खिलाड़ी करेंगे कमाल
पाकिस्तान की टीम में शोएब मलिक, सोहेल खान और शाहिद अफरीदी जैसे मजबूत गेंदबाज शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। कामरान अकमल, शाहिद अफरीदी, शोएब मलिक, अब्दुल रज्जाक और यूनिस खान जैसे दिग्गज भारतीय टीम के सामने चुनौती पेश कर सकते हैं।
टीम स्क्वाड
भारतीय चैम्पियन टीम: रॉबिन उथप्पा, नमन ओझा (विकेट कीपर), सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, युवराज सिंह (कप्तान), यूसुफ पठान, इरफान पठान, पवन नेगी, हरभजन सिंह, विनय कुमार, राहुल शुक्ला, धवल कुलकर्णी, सौरभ तिवारी, अनुरीत सिंह, राहुल शर्मा, गुरकीरत सिंह मान और आरपी सिंह।
पाकिस्तान चैंपियंस टीम: कामरान अकमल (विकेट कीपर), शरजील खान, सोहेब मकसूद, शाहिद अफरीदी, शोएब मलिक, अब्दुल रज्जाक, यूनिस खान (कप्तान), मिस्बाह उल हक, आमिर यामीन, वहाब रियाज, सोहेल खान, सईद अजमल, उमर अकमल, तनवीर अहमद, सोहेल तनवीर, यासिर अराफात, मोहम्मद हफीज और तौफीक उमर।












Click it and Unblock the Notifications