Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: MI vs RCB, मुंबई-आरसीबी में खूंखार प्लेयर्स, कौन जीता टॉस

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल में आज के डबल हेडर का दूसरा मुकाबला काफी हाई वोल्टेज होने वाला है। मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुकाबला है। विराट कोहली और रोहित शर्मा की वजह से मुकाबला ज्यादा चर्चित हैं। भारतीय क्रिकेट के दो सितारों के इस मुकाबले का टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले फील्डिंग का फैसला लिया।

अब तक रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस सीजन कुछ मौकों पर रन बनाए हैं। आज वानखेड़े में दोनों के हजारों फैन्स इनके रनों की उम्मीद कर रहे होंगे। रोहित शर्मा के पास घरेलू मैदान होने का एडवांटेज रहेगा लेकिन कोहली भी काफी अच्छी फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं।

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta

वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले होती है और गेंदबाजों की शामत आ जाती है। छोटी बाउंड्री होने का फायदा बल्लेबाजों को मिलता है। 200 रनों का स्कोर भी इस मैदान पर सुरक्षित नहीं कहा जा सकता है। सटीक लाइन और लेंग्थ ही गेंदबाजों को बचा सकता है।

किन प्लेयर्स पर नजर (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta)

कोहली और रोहित के अलावा कुछ और खिलाड़ी भी हैं, जिनके बल्ले से रन आने की उम्मीद है।रिकल्टन, सूर्यकुमार यादव, रजत पाटीदार आदि खिलाड़ियों के प्रदर्शन से मनोरंजन की उम्मीद की जा सकती है। आरसीबी इस सीजन अपनी तीसरी जीत की तलाश में है, जबकि मुंबई इंडियंस को पिछले दो मैचों में हार मिली है। यह जीत भी वानखेड़े स्टेडियम में ही आई थी।

बुमराह-भुवी की टक्कर (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta)

गेंदबाजी में भी दो धुरंधर आमने सामने हैं। मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह अहम खिलाड़ी हैं, दूसरी तरफ आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी की अगुवाई करते हैं। स्पिन विभाग में मिचेल सैंटनर और क्रुणाल पांड्या हैं।

मुंबई इंडियंस प्लेइंग XI

रोहित शर्मा, रयान रिकलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह।

आरसीबी प्लेइंग XI

फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+