Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 1 Feb: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs पाकिस्तान
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 1 Feb: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स में भारत-पाकिस्तान एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार है। जिम्बाब्वे के बुलावायो क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में होने वाले इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आयुष म्हात्रे के नेतृत्व वाली भारतीय टीम इस समय टूर्नामेंट की सबसे संतुलित और मजबूत टीम नजर आ रही है।
सेमीफाइनल में एंट्री करना चाहेगी भारतीय टीम (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 1 Feb)
पांच बार की विश्व विजेता टीम इंडिया के लिए यह मैच सेमीफाइनल में अपनी स्थिति को आधिकारिक तौर पर सुरक्षित करने का अवसर है। वहीं, पाकिस्तान के लिए यह करो या मरो की स्थिति है। पाकिस्तान को यह मैच जीतने के साथ-साथ अपने नेट रन रेट (NRR) में भी बड़ा सुधार करना होगा। मौजूदा समय में भारत की तुलना में पाकिस्तान की टीम काफी पीछे है।

पिच से किसे मिलेगा फायदा
बुलावायो की पिच इस टूर्नामेंट में गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हुई है। हालांकि, इसी मैदान पर भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 352 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जो बताता है कि तकनीक के साथ बल्लेबाजी करने पर यहां रन बनाना मुमकिन है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिलने की उम्मीद है। खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, बीच के ओवरों में स्पिनर्स की भूमिका निर्णायक हो जाएगी।
ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को बुलावायो का आसमान साफ रहेगा। तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे फैंस को पूरे 100 ओवर का खेल देखने को मिलेगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर देख सकते हैं। डिजिटल दर्शकों के लिए JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।
संभावित प्लेइंग-XI (Probable XIs)
भारत U19: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, आरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन।
पाकिस्तान U19: समीर मिन्हास, हमजा जहूर (विकेटकीपर), उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसान, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सईम, अली रजा।












Click it and Unblock the Notifications