Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- भारत vs ज़िम्बाब्वे
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण का सबसे रोमांचक मुकाबला आज भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच खेला जाना है। दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद टीम इंडिया के लिए यह मैच किसी क्वार्टर फाइनल से कम नहीं है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में होने वाले इस मैच पर करोड़ों भारतीय फैंस की नजरें टिकी हैं।
इस मैच में टीम इंडिया को हर हाल में जीत दर्ज करनी पड़ेगी, अगर ऐसा नहीं होता है तो सेमीफाइनल खेलने का सपना टूट जाएगा। आज डबल हेडर है लेकिन हर भारतीय फैन की नजर इस मैच पर ज्यादा टिकी हुई है।

टॉस का समय और मैच की टाइमिंग
- टॉस का समय: भारतीय समयानुसार (IST) शाम 6:30 बजे टॉस होगा।
- मैच शुरू होने का समय: पहली गेंद शाम 7:00 बजे (LOCAL Time) फेंकी जाएगी।
- वेन्यू: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (चेपॉक)।
चेपॉक में टॉस क्यों होगा अहम?
चेन्नई की पिच हमेशा से स्पिनरों की मददगार रही है, लेकिन शाम के समय यहां 'ओस' (Dew) एक बड़ी चुनौती बन जाती है। हालांकि, तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने इस बार अमेरिका से मंगाया गया 'Dew Cure' केमिकल स्प्रे किया है, ताकि ओस का प्रभाव कम हो सके। इसके बावजूद, टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है ताकि लक्ष्य का पीछा करते समय परिस्थितियों का फायदा उठाया जा सके।
टीम इंडिया में बदलाव की आशंका
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर स्थिति साफ़ दिखाई नहीं दे रही है। पिता को अस्पताल में मिलने के बाद रिंकू सिंह एक बार फिर से टीम इंडिया में शामिल हो गए हैं लेकिन अब भी प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की गारंटी नहीं दिख रही। ऑल राउंडर के तौर पर अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया जा सकता है।
उधर फ्लॉप चल रहे अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को लाया जा सकता है। हालांकि संजू सैमसन की फॉर्म भी खास नहीं रही है। अगर एक बार फिर से अभिषेक शर्मा के ऊपर ही भरोसा किया जाता है, तो यह एक बड़ी बात होगी।












Click it and Unblock the Notifications