Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- साउथ अफ्रीका vs भारत

IND vs SA: Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में प्रोटियाज से भिड़ने के लिए तैयार थी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला डरबन के किंग्समीड में 10 दिसंबर को खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू नहीं हो सका है, और एक लंबे इंतजार के बाद जब बारिश नहीं रुकी तो पहला टी20 मैच रद्द कर दिया गया।

India vs South Africa: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और दक्षिण अफ्रीका ने अब तक 24 टी20 मैच खेले हैं। भारत ने उनमें से 13 मैच और दक्षिण अफ्रीका ने 10 मैच में जीत दर्ज की है। एक मैच ऐसा था जिसका कोई नतीजा नहीं निकला। इन टीमों के बीच पिछले 5 टी20 मैचों (जिनके नतीजे आए) में भारत ने 3 और दक्षिण अफ्रीका ने 2 जीते हैं।

Shubman Gill, Shreyas Iyer

India vs South Africa: किंग्समीड स्टेडियम पिच रिपोर्ट
किंग्समीड स्टेडियम की पिच गेंदबाजों, खासकर तेज गेंदबाजों को मदद करने के लिए जानी जाती है। स्पिनर आमतौर पर यहां संघर्ष करते हैं। हालांकि, पिच पर कुछ देर टिके रहने के बाद बल्लेबाज काफी रन बना सकते हैं। इस मैदान पर भारत का टी20 रिकॉर्ड शानदार है। मेन इन ब्लू ने अब तक यहां 5 टी20 मैच खेले हैं और अभी तक उनमें से कोई भी नहीं हारा है।

India vs South Africa: दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत फुल स्क्वाड
दक्षिण अफ्रीका टीम: रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, ट्रिस्टन स्टब्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्ज़ी, नंद्रे बर्गर, तबरेज़ शम्सी, ओटनील बार्टमैन, मार्को जानसन, डोनोवन फरेरा, लिजाद विलियम्स।

ये भी पढ़ें- India vs South Africa Live: भारत बनाम साउथ अफ्रीका का पहला टी20 मैच आज, जानें कब, कहां देख सकेंगे लाइव

भारतीय टीम: यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, मुकेश कुमार, वाशिंगटन सुंदर , ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+