Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता, भारत vs दक्षिण अफ्रीका
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बवुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बारिश के कारण टॉस 45 मिनट देरी से किया गया। दोनों ही टीमों की कोशिश सीरीज के पहले मुकाबले को जीतकर बढ़त हासिल करने पर होगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी भारत और साउथ अफ्रीका के लिए यह टेस्ट सीरीज काफी अहम है।
इतिहास रचने का मौका: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम के पास साउथ अफ्रीका को हराकर इतिहास रचने का मौका होगा। दरअसल, भारतीय टीम ने आज तक साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीता है। अगर भारतीय टीम इस बार यह कारनामा करने में सफल होती है तो वह इतिहास रच देगी। पिछले कुछ समय से भारतीय टीम का टेस्ट में प्रदर्शन शानदार रहा है।

एक बार भी नहीं जीती सीरीज: भारतीय टीम पहली बार साल 1992 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर आई थी। तब से लेकर अब तक भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यहां पर कुल 8 टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी है। लेकिन भारतीय टीम अब तक एक भी सीरीज को अपने नाम नहीं कर सकी है। भारत ने अब तक यहां पर कुल 23 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें से सिर्फ चार मुकाबले में उसे जीत हासिल हुई है।
ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच: लंबे समय से जीत का इंतजार कर रही भारतीय टीम इस बार हार के सिलसिले को तोड़ना चाहेगी। भारत और साउथ अफ्रीका मुकाबले को फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर लाइव देख सकते हैं। वहीं मोबाइल पर फ्री में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप द्वारा मैच का आनंद लिया जा सकता है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार मैच की लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल यूजर्स के लिए फ्री में कर रही है।
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्धकृष्णा, मोहम्मद सिराज।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: डीन एल्गर, एडन मारक्रम, टोनी डि जोर्जी, तेंबा बवुमा (कप्तान), कीगन पीटरसन, काइल वैरीन (विकेटकीपर), डेविड बडिंघम, मार्को यान्सिन, जेराल्ड कोएत्जी, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।












Click it and Unblock the Notifications