Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta, आज के मैच का टॉस कौन जीता- न्यूजीलैंड vs बांग्लादेश
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी-20 मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड दोनों की ही कोशिश इस मैच को जीतने की होगी। इस सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने शानदार तरीके से जीत दर्ज की थी। पहला मैच जीतने के बाद बांग्लादेश की टीम ने सीरीज में बढ़त हासिल कर ली है।
न्यूजीलैंड की नजरें वापसी पर: टी-20 क्रिकेट के इतिहास में न्यूजीलैंड को अपने घर पर पहली बार बांग्लादेश से शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद न्यूजीलैंड की नजरें वापसी पर होगी। न्यूजीलैंड की टीम के बल्लेबाज पहले मुकाबले में बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे। ऐसे में दूसरे मैच में टीम के बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

बांग्लादेश ने रचा इतिहास: न्यूजीलैंड को हराकर बांग्लादेश ने इतिहास रच दिया है। बांग्लादेश के लिए बल्ले से लिटन दास ने पहले मुकाबले में सबसे अधिक रन बनाए थे। पहला मुकाबला दोनों ही देश के बीच लो स्कोरिंग रहा था। न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी थी। जिसके जवाब में बांग्लादेश ने आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। बांग्लादेश जीत के सिलसिले को आगे भी बरकरार रखने की कोशिश करेगी।
सीरीज पर कब्जा जमाने का मौका: न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके सरजमीं पर पहला टी-20 मैच जीतने के बाद बांग्लादेश की कोशिश सीरीज को भी अपने नाम करने की होगी। बांग्लादेश अगर दूसरा टी-20 मुकाबला जीतने में सफल हो जाती है तो वह टी-20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार न्यूजीलैंड में सीरीज जीतने में कामयाब हो जाएगी।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, टिम सीफर्ट (डब्ल्यू), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (सी), एडम मिल्ने, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, बेन सियर्स।
बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन: सौम्या सरकार, रोनी तालुकदार (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), शमीम हुसैन, तौहीद हृदयोय, अफीफ हुसैन, महेदी हसन, तंजीम हसन साकिब, शोरफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान।












Click it and Unblock the Notifications