Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता, भारत vs ऑस्ट्रेलिया
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: विशाखापट्टनम में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों की कोशिश जीत के साथ टी-20 सीरीज का आगाज करने की होगी। पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम होगा। इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।
सूर्यकुमार यादव से होगी उम्मीदें: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार को भुलाकर भारतीय खिलाड़ी आगे बढ़ना चाहेंगे। भारतीय टीम की कोशिश ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मुकाबले से ही जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की होगी।

पिच से मिलेगी मदद: रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम की बात करें तो यहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को ही पिच से मदद मिलती है। पेसर और स्पिन गेंदबाजों के लिए यह मैदान काफी मददगार रहा है। भारत के बल्लेबाजों के पास भी इस पिच पर बड़ा स्कोर बनाने का मौका होगा।
वर्ल्ड कप की तैयारियों पर नजर: अगले साल यानी कि साल 2024 के जून महीने में टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है। टी-20 वर्ल्ड कप के लिहाज से भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए यह सीरीज महत्वपूर्ण है। दोनों ही देशों के खिलाड़ी इस सीरीज के जरिए अपनी छाप छोड़ने को बेताब होंगे। भारत के पास कई ऐसे युवा खिलाड़ी हैं जो इस इस सीरीज में अपना दमखम दिखाना चाहेंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के भी कई खिलाड़ियों की कोशिश इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने की होगी।
भारत की प्लेइंग इलेवन: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन:: मैथ्यू वेड (कप्तान), आरोन हार्डी, जेसन बेहरेनडोर्फ, शॉन एबॉट, टिम डेविड, नाथन एलिस, जोश इंग्लिस, तनवीर सांघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, केन रिचर्डसन।












Click it and Unblock the Notifications