Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- India vs Australia Final

India vs Australia Final 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के लिए मंच तैयार है। इस महामुकाबले में आज, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। दोनों टीमों के बीच ये हाई-वोल्टेज मुकाबला दोपहर दो बजे से होगा। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

भारत की प्लेइंग इलेवन
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

India vs Australia

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रेविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड।

रोहित शर्मा ने टॉस के बाद कहा कि, मैं भी पहले बल्लेबाजी का ही फैसला करता। अच्छी पिच लग रही है, बड़ा खेल है, यहां बहुत कुछ आश्चर्यजनक होने वाला है, जब भी हम यहां खेलते हैं, क्राउड बड़ी संख्या में आती है। क्रिकेट के आयोजन का सबसे बड़ा मौका है। हमें अच्छा खेलना है और कूल रहना है। फाइनल में टीम की कप्तानी करना सपना सच होने जैसा है। मुझे पता है कि हमारे सामने क्या है। हमें अच्छा खेलने और परिणाम हासिल करने की जरूरत है।' आपको मैदान पर सही निर्णय लेने होंगे। यह कुछ ऐसा है जो हमने पिछले 10 मैचों में लगातार किया है। हम बिना किसी बदलाव के साथ मैदान पर जा रहे हैं।

टॉस जीतने के बाद पैट कमिंस ने कहा कि, सूखा विकेट लग रहा है। ओस एक बड़ा कारक है। इस पर बल्लेबाजी करना बेहतर हो जाता है।' टूर्नामेंट की कठिन शुरुआत हुई, उसके बाद से वास्तव में कोई गलती नहीं हुई है। यह सब पूरी तरह से व्यवस्थित है। हमने इनके साथ बहुत खेला है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के वनडे मैचों में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमें 150 मौकों पर एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं, जिसमें से ऑस्ट्रेलिया 83 मैचों में विजयी रहा है, जबकि भारत ने 37 बार जीत हासिल की है। हालांकि, 10 मुकाबलों में कोई परिणाम नहीं निकल सका।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फुल स्क्वाड
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, प्रसीद कृष्णा।

ये भी पढ़ें- वर्ल्ड कप 2023 में किसे मिलेगा 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का अवॉर्ड? युवराज सिंह ने बताया इस स्टार का नाम

ऑस्ट्रेलिया टीम: ट्रेविस हेड, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जम्पा, जोश हेजलवुड, सीन एबॉट, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी , कैमरन ग्रीन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+