Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- इंग्लैंड vs नीदरलैंड

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 40वें मैच में इंग्लैंड का सामना नीदरलैंड से होने जा रहा है। टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी इंग्लैंड की निगाहें अब सम्मान के साथ वापसी और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में जगह पक्की करने पर होंगी। वहीं दूसरी ओर नीदरलैंड को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए ये मुकाबला बड़े अंतर से जीतना होगा। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

टॉस जीतने के बाद क्या बोले जोस बटलर
टॉस जीतने के बाद जोस बटलर ने कहा कि, हमारे पास बल्लेबाजी है। अच्छा विकेट लग रहा है, अच्छा स्कोर बनाने की जरूरत है। हमारे लिए महत्वपूर्ण मैच, हमें ये मैच जीतने होंगे। सुधार की बहुत गुंजाइश है। क्रिकेट का अच्छा खेल खेलने की जरूरत है। हमें खुद पर भरोसा रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि, चीजों को सही ढंग से करने के लिए बेताब है, टीम से वुड और लिविंगस्टोन बाहर है, जबकि ब्रूक और एटकिंसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

netherlands

नीदरलैंज के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा कि, हमने एक ग्रुप के रूप में इसके बारे में बात की है, अच्छा क्रिकेट खेलने की जरूरत है। खिलाड़ियों ने जिस तरह से खेला उस पर गर्व है। अधिक सुधार के लिए हमारे पास दो और मैच हैं। टीम में जुल्फिकार की जगह तेजा निदामानुरु को शामिल किया गया है।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, गस एटकिंसन, आदिल राशिद।

नीदरलैंड(प्लेइंग इलेवन): वेस्ले बर्रेसी, मैक्स ओडाउड, कॉलिन एकरमैन, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम का विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी मददगार है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को विकेट निकालने के मौके मिलेंगे। हालांकि, पुणे में स्पिनरों को विकेट के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

हालांकि, इस पिच पर दर्शकों को रोमांच का डबल डोज मिलता रहेगा, क्योंकि यहां चौके-छक्के के साथ विकेट भी गिरते रहने की उम्मीद है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 319 है। पिछले छह मैचों में तेज गेंदबाजों ने इस स्थान पर 77 विकेट लिए हैं।

नीदरलैंड टीम फुल स्क्वाड: वेस्ले बर्रेसी, मैक्स ओडाउड, कॉलिन एकरमैन, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, साकिब जुल्फिकार, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन, तेजा निदामानुरु, विक्रमजीत सिंह, रयान क्लेन, शारिज अहमद।

इंग्लैंड टीम फुल स्क्वाड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड, सैम कुरेन, ब्रायडन कार्स, हैरी ब्रुक, गस एटकिंसन।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+