Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जीत की हैट्रिक लगाने वाली ऑस्ट्रेलिया के सामने आज न्यूजीलैंड की टीम है। ऑस्ट्रेलिया के लिए पिछले मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने धमाकेदार 40 गेंद में शतकीय पारी खेली थी। इसके साथ ही मैक्सवेल वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने थे। मैक्सवेल जिस फार्म में हैं इस मुकाबले में भी उनसे रनों की उम्मीद होगी।

सेमीफाइन पर होगी नजरें: दोनों ही टीमों की नजरें सेमीफाइनल पर बनी हुई है। सेमीफाइनल के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। यहां जिस टीम को जीत मिलती है, वह सेमीफाइनल के रेस में आगे हो जाएगी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव स्मिथ पर भी नजर रहेगी। स्मिथ ने पिछले मैच में अपना फॉर्म वापस पा लिया था। ऑस्ट्रेलिय़ा को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना बेस्ट प्रदर्शन करना होगा।

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 1

जानिए किसका पलड़ा भारी: दोनों टीमों के बीच रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक इन दोनों ही देशों के बीच 141 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें 95 मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की है। जबकि न्यूजीलैंड की टीम को 39 मुकाबले में जीत मिली है। वहीं इन दोनों ही देशों के बीच सात मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका था। वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा नहीं रहा है। अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 मैचों में से न्यूजीलैंड की टीम ने सिर्फ तीन में ही जीत दर्ज की है।

हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद: दोनों ही देशों के बीच होने वाला यह मुकाबला हाई स्कोरिंग हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पिछले मुकाबले को बड़े अंतर से जीता था। वह इस मुकाबले में भी बड़ा स्कोर बनाना चाहेगी। दूसरी तरफ भारत से हार का सामना करने के बाद न्यूजीलैंड वापस जीत की पटरी पर लौटने को बेताब होगी। दोनों ही टीमों के पास कई मैच विनर खिलाड़ी हैं।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (डब्ल्यू), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस (सी), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+