Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 11 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई vs आरसीबी

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 11 March: मुंबई इंडियंस मंगलवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ने के लिए तैयार है। आरसीबी की टीम पहले ही प्रतियोगिता से बाहर हो चुकी है और मुंबई ने पहले ही प्लेऑफ में जगह बना ली है। मंगलवार का मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। मुंबई की कोशिश जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाने की होगी। मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हो चुकी है बाहर (Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 11 March)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। सीजन का अपने अंतिम लीग मैच को जीतकर वह शानदार अंदाज में टूर्नामेंट को समाप्त करना चाहेगी। आरसीबी और यूपी वारियर्स के पहले ही बाहर हो जाने के बाद, दिल्ली कैपिटल्स, एमआई और गुजरात जायंट्स सभी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं और आज अगर मुंबई की टीम जीतती है तो उसके 12 अंक हो जाएंगे और वह दिल्ली से आगे हो जाएगी।

Aaj Ke Match

ऐसे देख सकेंगे लाइव

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 मैच का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। बता दें कि स्मृति मंधाना की अगुवाई में आरसीबी ने सात मुकाबलों में से सिर्फ दो में जीत हासिल की और अब आखिरी मैच में जीत से ही वो चौथे स्थान पर पहुंच सकती है। हार की स्थिति में टीम तालिका में सबसे निचले पायदान पर ही रहेगी।

मुंबई इंडियंस महिला टीम: हेले मैथ्यूज, अमेलिया केर, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, यास्तिका भाटिया (विकेट कीपर), सजीवन सजाना, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल, परुनिका सिसोदिया, क्लो ट्रायोन, नादिन डी क्लार्क, कीर्तना बालाकृष्णन, साइका इशाक, जिंतिमनी कलिता, अमनदीप कौर, अक्षिता माहेश्वरी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम: सब्भिनेनी मेघना, स्मृति मंधाना (कप्तान), एलिस पेरी, राघवी बिष्ट, ऋचा घोष (विकेट कीपर), कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहैम, चार्लोट डीन, किम गर्थ, स्नेह राणा, रेणुका सिंह ठाकुर, एकता बिष्ट, डेनियल व्याट-हॉज, नुजहत परवीन, हीथर ग्राहम, जगरवी पवार, प्रेमा रावत, जोशीता वीजे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+