Aaj Ke Match Ka Toss Kab Hoga 9 Dec: आज के मैच का टॉस कब होगा- भारत vs साउथ अफ्रीका
Aaj Ke Match Ka Toss Kab Hoga 9 Dec: टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद अब भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें टी-20 फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी। पांच मैचों की इस सीरीज का पहला मुकाबला आज ओडिशा के कटक स्थित बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। साल 2026 टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए तैयारी का यह एक सुनहरा मौका है।
टॉस जीतकर क्या करेगी टीमें (Aaj Ke Match Ka Toss Kab Hoga 9 Dec)
बाराबती स्टेडियम में अक्सर काली मिट्टी की पिच इस्तेमाल होती रही है। लेकिन इस बार लाल मिट्टी की पिच होने की संभावना है। लाल मिट्टी की पिच होने से तेज गेंदबाजों को थोड़ी अधिक उछाल और गति मिल सकती है, जिससे बल्लेबाजों को भी स्ट्रोक खेलने में आसानी होगी। चूंकि इस मैदान पर बाद में ओस का प्रभाव दिखने की संभावना है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है ताकि लक्ष्य का पीछा करना आसान हो।

मैच के दौरान ऐसा रहेगा मौसम
कटक में आज यानी मंगलवार रात का मौसम ठंडा रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 24 और 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सबसे अच्छी बात यह है कि बारिश की संभावना शून्य है, जिससे फैंस पूरे मैच का मजा ले पाएंगे। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए 2026 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे में दोनों ही टीमें अपना बेस्ट देना चाहेगी।
इतने बजे होगा टॉस
भारतीय समयनुसार शाम को 7 बजे से मुकाबला शुरू किया जाएगा। इस मैच के लिए आधे घंटे पहले यानी शाम को साढ़े 6 बजे टॉस किया जाना है। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए टीवी पर मैच का आनंद उठा सकते हैं। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग का मजा फैंस Disney+ Hotstar पर उठा सकते हैं। वहीं दोनों टीमों के ट्विटर हैंडल के जरिए भी मैच से जुड़ी अपडेट सामने आती रहेगी।
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी, रीज़ा हेंड्रिक्स, ओटनील बार्टमैन, डोनोवन फरेरा, क्वेना मफाका, जॉर्ज लिंडे।












Click it and Unblock the Notifications