Aaj Ke Match Ka Toss: आईपीएल में आज के मैच का टॉस कौन जीता? SRH vs RR , 2nd Match
Aaj Ke Match Ka Toss Kab Hoga: आईपीएल 2025 का दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच 23 मार्च को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये एक्शन रविवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है।
SRH पिछले सीजन की उपविजेता रही थी और इस बार कप्तान पैट कमिंस की अगुवाई में मजबूत शुरुआत करना चाहेगी। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने शुरुआती तीन मैचों के लिए रियान पराग को कप्तान नियुक्त किया है।

SRH vs RR: आईपीएल में आज के मैच का टॉस कब होगा?
- टॉस टाइम: दोपहर 3:00 बजे (IST)
- मैच टाइम: दोपहर: 3:30 बजे (IST)
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारूकी
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी
SRH vs RR: आज के मैच में होगी रनों की बारिश
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले इस मुकाबले में रन बनने की पूरी संभावना है, लेकिन मौसम भी एक महत्वपूर्ण फैक्टर साबित हो सकता है। भारतीय मौसम विभाग-हैदराबाद (IMD) ने शनिवार से सोमवार तक तेलंगाना के कई हिस्सों, जिनमें हैदराबाद भी शामिल है, में गर्जन, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज़ हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, मैच वाले दिन बारिश की कोई भविष्यवाणी नहीं की गई है।
SRH vs RR: Head-to-Head रिकॉर्ड
अगर आमने-सामने के मुकाबलों की बात करें तो SRH का पलड़ा भारी रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच 20 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से SRH ने 11 जीते हैं, जबकि RR को 9 मैचों में जीत मिली है। खासतौर पर हैदराबाद के घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड निराशाजनक रहा है।
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, एडम ज़म्पा, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, जीशान अंसारी, वियान मुल्डर, अथर्व तायडे, सिमरजीत सिंह, ईशान मलिंगा, अनिकेत वर्मा।
राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शुभम दुबे, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, युद्धवीर सिंह चरक, महेश थीक्षाना, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, कुणाल सिंह राठौड़।












Click it and Unblock the Notifications