Aaj Ke Match Ka Toss Kab Hoga 17 Dec: आज के मैच का टॉस कब होगा- भारत vs साउथ अफ्रीका
Aaj Ke Match Ka Toss Kab Hoga 17 Dec: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज़ का चौथा मुकाबला आज (बुधवार) लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त लेने के बाद भारतीय टीम की कोशिश इस मैच को जीतकर एक मैच शेष रहते सीरीज़ पर कब्ज़ा करने की होगी। पिछले मैच में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा था, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका को केवल 117 रन पर समेट दिया था।
पिच से किसे मिलेगी मदद (Aaj Ke Match Ka Toss Kab Hoga 17 Dec)
अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और हर्षित राणा ने दो-दो विकेट लिए थे, जबकि हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे को एक-एक सफलता मिली थी। आमतौर पर इकाना स्टेडियम की पिच धीमी होती है, जो स्पिनरों के लिए मददगार साबित होती है। हालांकि, भारत के पास तेज़ गेंदबाज़ों और स्पिनरों का अच्छा संतुलन है, इसलिए उम्मीद है कि सतह 'स्पोर्टी' होगी।

इतने बजे होगा टॉस
पिच के शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों और तेज़ गेंदबाज़ों दोनों को मदद मिलने की उम्मीद है। मैच आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी हो सकती है, जिससे स्पिनर अपनी भूमिका निभा सकते हैं। इस मुकाबले के लिए शाम को साढ़े छह बजे टॉस किया जाएगा। जबकि मैच की शुरुआत 7 बजे होगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।
ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
साल के इस समय ड्यू (ओस) एक महत्वपूर्ण कारक होगी। इसलिए, टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है ताकि लक्ष्य का पीछा करने में आसानी हो। एक्यूवेदर के अनुसार मैच के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। सुबह में तापमान 18°C से 21°C के बीच रहेगा, लेकिन शाम तक गिरकर लगभग 12°C तक पहुंच जाएगा। पूरे समय मौसम में धुंध छाए रहने की संभावना है।
भारत (संभावित XI): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
दक्षिण अफ्रीका (संभावित XI): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), रीज़ा हेंड्रिक्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन, जॉर्ज लिंडे।












Click it and Unblock the Notifications