Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 23 Mar: आज के मैच का टॉस कौन जीता - दिल्ली vs पंजाब
PBKS vs DC Toss kon Jeeta : दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इन दोनों ही टीमों के बीच होने वाले इस मैच के लिए टॉस किया जा चुका है। पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स दोनों की कोशिश अपने पहले मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट का आगाज दमदार तरीके से करने की होगी।
दिल्ली-पंजाब को जीत की तलाश
आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक कई दमदार मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक पंजाब और दिल्ली के बीच कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं। इन सभी मुकाबले में दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिली है।

हेड टू हेड ऐसा है रिकॉर्ड
दिल्ली और पंजाब के बीच हुए 32 मुकाबले में से 16 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीत हासिल की है। वहीं बाकी के बचे हुए 16 मुकाबले को पंजाब ने जीतने में कामयाबी हासिल की है। पिछले सीजन की बात करें तो पिछले सीजन इन दोनों ही टीमों के बीच कुल दो मुकाबले खेले गए थे। इन दोनों ही मैचों को पंजाब किंग्स ने अपने नाम किया था। पिछले पांच मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम दो बार ही जीत हासिल करने में सफल रही है।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत की वापसी से इस सीजन टीम बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। दिल्ली के पास कई मैच विनर खिलाड़ी शामिल हैं। पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर के अलावा मिचेल मार्श से टीम को ढेर सारी उम्मीदें होंगी। वहीं गेंदबाजी में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल के अलावा खलील अहमद ईशांत शर्मा और एनरिक नॉर्खिया अपना कमाल दिखाना चाहेंगे।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पंजाब किंग्सः शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, शशांक सिंह।
दिल्ली कैपिटल्सः डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, शाई होप, ऋषफ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रिकी भुई, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, इशांत शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications