Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 3 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- दिल्ली vs केकेआर
DC vs KKR Toss Kaun Jeeta: आईपीएल 2024 में 3 अप्रैल यानी कि बुधवार को दो दोस्तों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के बीच होने वाले इस मैच का इंतजार फैंस भी बेसब्री के साथ कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर और मौजूदा कप्तान ऋषभ पंत इस मुकाबले में बल्ले से अपना दमखम दिखाना चाहेंगे।
जानिए किसका पलड़ा रहा है भारी
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने विशाखापट्टनम में दमदार तरीके से जीत दर्ज की थी। विशाखापट्टनम में दिल्ली कैपिटल्स अपना दूसरा मुकाबला खेलने को तैयार है। दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम दिल्ली के सामने होगी। दिल्ली और कोलकाता के बीच अब तक आईपीएल में कुल 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 16 बार जीत हासिल की है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 15 बार जीत मिली है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच खेला गया एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया था।

पिछले मैच में मिली थी जीत
दिल्ली का आगाज आईपीएल 2024 में कुछ खास नहीं रहा है। दिल्ली को अपने पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वही दूसरे मैच में दिल्ली की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी मुकाबला को गंवा बैठी थी। हालांकि इन दोनों ही मैचो में दिल्ली जीत के बेहद करीब थी। लेकिन आखिरी ओवर में दिल्ली के खिलाड़ी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे थे। लेकिन तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए टीम को इस सीजन की पहली जीत दिला दी।
पंत पर होगी फैंस की नजरें
दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत का फॉर्म में आना टीम के लिए पॉजिटिव खबर है। ऋषभ पंत पिछले मुकाबले में अर्धशतक जड़ने में कामयाब रहे थे। इस दौरान उनके बल्ले से तीन छक्के भी निकले थे। लंबे समय बाद ऋषभ पंत अपने पुराने अंदाज में नजर आए। फैंस एक बार फिर से ऋषभ पंत से इसी तरह की पारी की उम्मीद कर रहे होंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ऋषभ पंत का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। ऐसे में ऋषभ पंत की कोशिश केकेआर के खिलाफ टीम को इस सीजन दूसरी जीत दिलाने की होगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, रसिख डार सलाम, एनरिक नॉर्टजे, इशांत शर्मा, खलील अहमद।
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती। ।












Click it and Unblock the Notifications