Aaj Ka Match Kon Jeeta 15 Sept: आज का मैच कौन जीता- यूएई vs ओमान

Aaj Ka Match Kon Jeeta: ओमान और यूएई के बीच एशिया कप के डबल हेडर मैच के पहले मैच में मुकाबला हुआ, जिसमें यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 172 रनों का स्कोर खड़ा किया। ओमान की टीम को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

टॉस जीतकर ओमान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया लेकिन यह गलत साबित हो गया। यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम और आलिशान शराफु ने मिलकर तबाही मचाने वाला काम करते हुए पहले विकेट के लिए 89 की बड़ी भागीदारी की।

aaj ka match kon jeeta

इसके बाद शराफु 38 गेंदों में 51 रन बनाकर चलते बने। वसीम ने अपनी तूफानी बैटिंग जारी रखते हुए 54 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 3 चमचमाते हुए आसमानी छक्के आए। मुहम्मद जोहेब ने भी 21 रनों की उपयोगी पारी खेली।

निचले क्रम से हर्षित कौशिक ने कुछ आकर्षक शॉट जड़े। वह 8 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 19 रन बनाकर लौटे। इस तरह यूएई ने 5 विकेट खोकर 172 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। ओमान के लिए जितेन रामानंदी ने 2 विकेट अपने नाम किये।

जवाब में खेलते हुए ओमान की खराब शुरुआत रही, आमिर कलीम महज 2 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद हमाद मिर्ज़ा 5 और जितेन्द्र सिंह 20 रन बनाकर आउट हो गए। ओमान ने एक के बाद एक विकेट गंवाए और यूएई ने पकड़ मजबूत कर ली।

निचले क्रम से आर्यन बिष्ट ने 24 और विनायक शुक्ला ने 20 रन बनाए लेकिन इन दोनों के आउट होते ही ओमान की हार तय हो गई थी। यूएई ने शिकंजा कसते हुए 19वें ओवर में ओमान को 130 के स्कोर पर आउट कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। यूएई के लिए जुनैद सिद्दीकी ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किये। हैदर अली और जवादुल्लाह को 2-2 विकेट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+