Aaj Ka Match Kon Jeeta 23 March: आज का मैच कौन जीता- हैदराबाद vs राजस्थान

Aaj Ka Match Kon Jeeta: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डबल हेडर के पहले मैच में रनों का अम्बार देखने को मिला। ईशान किशन ने तूफानी अंदाज में सैकड़ा जमाते हुए सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 6 विकेट पर 286 के स्कोर तक पहुंचा दिया। ट्रेविस हेड ने भी तूफ़ानी फिफ्टी जड़ी, हैदराबाद ने मैच आसानी से अपने नाम कर लिया।

टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह गलत साबित हुआ। हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने मिलकर पहले विकेट के लिए 45 रनों की भागीदारी की। अभिषेक शर्मा 24 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन ट्रेविस हेड का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 21 गेंदों में ही फिफ्टी जमा डाली और 31 गेंदों में 67 रन बनाकर आउट हो गए।

aaj ka match kon jeeta

इस बीच ईशान किशन पहली बार सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बैटिंग करने के लिए आए और तबाही मचा डाली। उन्होंने विकेट के चारों तरफ शॉट जड़ते हुए टीम का स्कोर 200 पार पहुंचा दिया। किशन ने टीम इंडिया से बाहर रखे जाने का गुस्सा यहाँ दिखाया।

ईशान किशन का धमाल (Aaj Ka Match Kon Jeeta)

उन्होंने 45 गेंद में अपना पहला आईपीएल शतक पूरा कर लिया और 47 गेंदों में 106 रनों की नाबाद पारी खेली। किशन के बल्ले से 11 चौके और 6 छक्के आए। हैदराबाद ने 6 विकेट पर 286 रनों का स्कोर खड़ा किया, जो आईपीएल में दूसरा बेस्ट स्कोर है। पहला बेस्ट स्कोर भी हैदराबाद के नाम है, जब उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 287 रन बनाए थे। आर्चर सबसे महंगे रहे और 76 रन देकर कोई विकेट नहीं ले पाए। तुषार देशपांडे ने 3 विकेट झटके।

राजस्थान की खराब शुरुआत (Aaj Ka Match Kon Jeeta)

जवाब में खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स की खराब शुरुआत रही। यशस्वी जायसवाल 1 रन बना चलते बने। उनके बाद खेलने के लिए आर रियान पराग का बल्ला भी नहीं चल पाया, वह 4 रन बनाकर आउट हो गए। नितीश राणा भी 11 रन बनाकर चलते बने और स्कोर 50/3 हो गया।

इसके बाद संजू सैमसन और ह्दृव जुरेल ने मोर्चा संभाला। सैमसन ने 26 बॉल और जुरेल ने 28 गेंदों का सामना करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों ने शतकीय भागीदारी की लेकिन लक्ष्य काफी बड़ा था। इस बीच सैमसन 36 गेंदों में 66 रन बनाकर चलते बने। उनके बल्ले से 7 चौके और 4 छक्के आए। जुरेल 35 गेंदों में 6 छक्कों और 5 चौकों से 70 रन बनाकर चलते बने।

हेटमायर ने 42 रन बनाए और शुभम दुबे ने 11 गेंदों में नाबद 34 रन बना रॉयल्स को 6 विकेट पर 242 रनों तक पहुंचा दिया। हैदराबाद ने 44 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।सिमरजीत और हर्शल पटेल ने 2-2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+