Aaj Ka Match Kon Jeeta 12 April: आज का मैच कौन जीता- हैदराबाद vs पंजाब किंग्स

Aaj Ka Match Kon Jeeta: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने धमाल मचा दिया। श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्य और अन्य प्लेयर्स ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 245 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए शुरुआत से ही पंजाब किंग्स रन बनाने की तरफ ध्यान दिया और ठोस शुरुआत की। प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 66 रनों की भागीदारी की। इस बीच प्रियांश 13 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों के साथ 36 पर आउट हो गए।

aaj ka match kon jeeta

उनके आउट होने के बाद भी यह धमाका लगातार जारी रहा। प्रभसिमरन 23 गेंदों का सामना करते हुए 42 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला बखूबी चला। उन्होंने हैदराबाद के गेंदबाजों की बकिया उधेड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

अय्यर ने महज 36 गेंदों में ही 82 रनों की पारी खेल डाली। उनके बल्ले से 6 चौके और 6 धांसू छक्के देखने को मिले। नेहल वढेरा के बल्ले से रन थोड़े धीमे आए, वह 23 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हो गए। उनके अलावा निचले क्रम से मार्कस स्टोइनिस ने धमाका किया।

उन्होंने बीसवें ओवर में मोहम्मद शमी को अपने बल्ले का निशाना बनाते हुए चार छक्के जमाए। स्टोइनिस ने 11 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 34 रन बनाकर पंजाब को 6 विकेट पर 245 के स्कोर तक पहुंचा दिया। हैदराबाद के लिए हर्षल पटेल ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किये।

जवाबी पारी में खेलते हुए हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने मिलकर गदर मचा दिया। दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए विकेट ही नहीं गिरने दिया। पहले विकेट के लिए 171 रनों की भागीदारी हुई। ट्रेविस हेड 37 गेंदों में 66 रन बनाकर आउट हुए, उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के जमाए।

उनसे आगे अभिषेक शर्मा निकले, जो नियमित चौके और छक्कों की बारिश करते हुए फिफ्टी के बाद भी नहीं रुके और 40 गेंदों में अपना पहला आईपीएल सैकड़ा जमा दिया। इसके बाद उन्होंने जेब से एक पर्ची निकालकर सेलिब्रेट किया, इसमें लिखा था कि यह पारी ऑरेंज आर्मी को समर्पित है।

अभिषेक शर्मा आईपीएल इतिहास का तीसरे सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 55 गेंदों में 141 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 14 चौके और 10 छक्के जमाए। देखा जाए, तो हैदराबाद को उन्होंने अकेले दम पर ही मैच में जीत दिला दी। अंत में उन्नीसवें ओवर में हैदराबाद ने 2 विकेट पर 247 रन बनाकर मैच जीत लिया। क्लासेन ने नाबाद 21 और ईशान किशन ने नाबाद 9 रन बनाए। यह आईपीएल इतिहास की दूसरा सबसे बड़ा रन चेज है, पंजाब की टीम पहले नम्बर पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+