Aaj Ka Match Kon Jeeta 15 Sept: आज का मैच कौन जीता- श्रीलंका vs हांगकांग
Aaj Ka Match Kon Jeeta: एशिया कप में आज डबल हेडर का दूसरा मुकाबला श्रीलंका और हांगकांग के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हांगकांग ने 4 विकेट पर 149 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। निजाकत ने बेहतरीन फिफ्टी जमाई। श्रीलंका को जीत दर्ज करने में पसीना आ गया।
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया लेकिन हांगकांग की तरफ से धाकड़ शुरुआत देखने को मिली। जीशान अली और अंशुमन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 41 रनों की शानदार भागीदारी की। इस बीच जीशान 23 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।

बाबर हयात का बल्ला इस बार भी नहीं चल पाया, वह 4 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। अंशुमन रथ ने धीमी गति से खेलते हुए 46 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली। उनके बाद निजाकत खान का बल्ला चल गया। उन्होंने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए एक अर्धशतक जमा डाला।
निजाकत ने 38 गेंदों की अपनी पारी में 4 चौके और 2 शानदार छक्के उड़ाए। उनकी इस पारी की बदौलत हांगकांग ने 4 विकेट पर 149 रनों का शानदार स्कोर खड़ा कर दिया। श्रीलंका के लिए चमीरा ने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किये।
जवाबी पारी में खेलते हुए श्रीलंका ने कुसल मेंडिस का विकेट जल्दी गंवा दिया। वह महज 11 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद कामिल मिशारा भी आउट हो गए। उनके बल्ले से 19 रन आए मुश्किल स्थिति में निसंका क्रीज पर टिके रहे और दमदार फिफ्टी जमा दी। उनका साथ कुसल परेरा ने भी दिया। अच्छी बैटिंग करते हुए निसंका 44 गेंदों में 68 रन बना रन आउट हो गए। उनके पीछे परेरा 20 रन बना चले गए। इसके बाद श्रीलंका को 28 गेंदों में जीत के लिए 31 रनों की दरकार थी।
श्रीलंका के दो विकेट और गिरे और स्कोर 127/6 हो गया। इससे मुश्किलें बढ़ गई। इसके बाद मैच कसी भी तरफ मुड़ सकता था लेकिन हसारंगा ने तबाही वाला अंदाज दिखाया और 9 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाकर श्रीलंका को 7 गेंद शेष रहते 4 विकेट से जीत दिला दी।












Click it and Unblock the Notifications