Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- श्रीलंका vs अफगानिस्तान
Aaj Ka Match Kon Jeeta: श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच तीसरे दिन ही समाप्त हो गया। तीसरे दिन मेजबान श्रीलंका ने अफगानिस्तान को जल्दी ऑल आउट करते हुए 10 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। ऐसा लग रहा था कि अफगानिस्तान बड़ा स्कोर करेगी लेकिन यह नहीं हुआ।
तीसरे दिन का खेल अफगानिस्तान के स्कोर 1 विकेट पर 199 रन से आगे बढ़ा। स्कोर में 15 ही रन जुड़े थे कि रहमत शाह को पवेलियन जाना पड़ा। हालांकि वह अपनी फिफ्टी पूरी करने के बाद 54 के निजी स्कोर पर पवेलियन चले गए। उनको रजिता ने आउट किया।

शतक जड़ने वाले इब्राहिम जादरान भी ज्यादा देर तक नहीं टिके और 114 के निजी स्कोर पर वह भी आउट हो गए। कप्तान शाहिदी क्रीज पर टिकने में सफल रहे थे लेकिन उनको 18 रनों के निजी स्कोर पर प्रभात जयसूर्या ने आउट करते हुए वापस भेज दिया।
बेहतरीन शुरुआत करने वाली अफगानिस्तान की टीम पूरी तरह से लड़खड़ा गई। एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होते रहे। नासिर जमाल ने जरुर क्रीज पर अपने पाँव जमाते हुए 41 रनों की धाकड़ पारी खेली। अन्य सभी बल्लेबाज फ्लॉप हो गए। अफगान टीम दूसरी पारी में 296 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
श्रीलंका के लिए दूसरी पारी में प्रभात जयसूर्या ने कुल 5 विकेट अपने नाम किये। असिता फर्नान्डो के खाते में भी 3 विकेट आए। उनके अलावा एक विकेट रजिता ने भी हासिल किया। श्रीलंका को अफगानिस्तान ने कुल 56 रनों का लक्ष्य दिया, इसे मेजबान टीम ने बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया। करुणारत्ने ने 32 और मदुश्का ने 22 रन बनाए।
पहली पारी में अफगानिस्तान ने कुल 198 रन बनाए थे। इसके जवाब में क्झेलते हुए मेजबान टीम ने 439 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। श्रीलंका ने 241 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की थी। मैथ्यूज और चाँडीमल ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए शतकीय पारियां खेली थी।












Click it and Unblock the Notifications